घर के पुराने सामान से कुछ इस तरह सजाएं बच्चों का कमरा

By मिताली जैन | Jul 17, 2021

बच्चे माता−पिता के दिल का टुकड़ा होते हैं और इसलिए वह अपने बच्चे को बेस्ट देना चाहते हैं। आज के समय में घर में बच्चों का कमरा अलग होता है और वह खास तभी बनता है, जब उसे एक अलग अंदाज में सजाया जाए। हालांकि, यह जरूरी नहीं है कि बच्चों के कमरे को डेकोरेट करने के लिए आप बाजार से महंगे−महंगे शोपीस ही लेकर आएं। घर में मौजूद पुरानी चीजों की मदद से भी बच्चों के कमरे को एक डिफरेंट लुक दिया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं कि घर के पुराने सामान से किस तरह सजाएं बच्चों का कमरा−

अगर घर में बच्चे की पुरानी टी−शर्ट हैं तो आप उसे बाहर फेंकने की जगह उससे एक बेहतरीन हेडबोर्ड तैयार कर सकते हैं। आप टी−शर्ट के पैचवर्क को लेकर उसके प्रिंट्स आदि को एकसमान आकार में काटें और उससे हेडबोर्ड बनाएं। आप इसे बच्चे के बेड के पीछे लगाकर उसके कमरे को एक ब्यूटीफुल टच दे सकते हैं।

स्केटबोर्ड से करें आर्ट वर्क

अगर आपका बच्चा टीनेजर है और आप उसके रूम को एक डिफरेंट टच देना चाहते हैं तो ऐसे में स्केट बोर्ड की मदद से उसका कमरा सजा सकते हैं। आप कई पुराने स्केटबोर्ड को दीवार पर कई डिफरेंट तरीकों से हैंग करके एक स्टेटमेंट लुक क्रिएट कर सकते हैं।

बनाएं वॉल हैंगिंग

जब पुरानी चीजों से कमरे को सजाने की बात आती है तो आप कई तरह से वॉल हैंगिंग या गारलेंड बना सकते हैं। मसलन, पुराने कपड़ों से लेकर कई तरह के डेकोरेटिव आइटम्स की मदद से वॉल हैंगिंग तैयार की जा सकती हैं और बच्चे के रूम को डेकोरेट किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: पुरानी फटी बेडशीट को कुछ इस तरह करें इस्तेमाल

बनाएं फ्लोटिंग शेल्फ

अगर आपके घर में पुराना लकड़ी का सामान जैसे टूटी हुई टेबल, चेयर या अलमारी आदि मौजूद है तो आप उसकी मदद से बच्चे के कमरे में फ्लोटिंग शेल्फ बना सकते हैं। इस शेल्फ पर आप बच्चों के टॉयज व बुक्स आदि रखें। इस तरह की फ्लोटिंग शेल्फ देखने में भी खूबसूरत लगती हैं, वहीं दूसरी ओर इससे आपको बच्चे के कमरे को मैक्सिमाइज करने में मदद मिलती है।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Jan Gan Man: Nashik Kumbh पर Justice Prasanna Varale के बयान पर मचा बवाल, आखिर सिर्फ Hindu आयोजनों पर ही क्यों उठाये जाते हैं प्रश्न?

दिल्ली में Swine Flu के 2300+ मामले, Influenza B और Covid की भी दस्तक: सरकार की एडवाइजरी

Delhi H1N1 Crisis: मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने बुलाई आपात बैठक, Health Minister बोले- हालात पूरी तरह काबू में

Raksha Bandhan 2026 पर चाहिए Royal Look? Step-by-Step आज़माएं Smoky Brown Winged Eye Makeup