दूसरों से दिखना चाहती हैं अलग तो इस तरह करें नेल आर्ट

By मिताली जैन | Mar 23, 2020

नेल्स को खूबसूरत दिखाने के लिए नेल आर्ट करना एक अच्छा विचार है। आमतौर पर, लड़कियां नेल आर्ट करने के लिए पार्लर जाती हैं। नेल आर्ट करने से भले ही नेल्स खूबसूरत दिखें, लेकिन पार्लर जाकर नेल आर्ट करवाने में काफी पैसे खर्च हो जाते हैं। ऐसे में बार−बार पार्लर जाकर खर्चा करना संभव नहीं है। भले ही आप नेल आर्टिस्ट ना हों या फिर आपको एक एक्सपर्ट की तरह नेल आर्ट करना ना आता हो, लेकिन फिर भी आप घर पर इन नेल आर्ट डिजाइन को आसानी से बना सकती हैं−

 

इसे भी पढ़ें: घर पर बालों को काला करने के लिए अपनाएं यह उपाय

पोल्का डॉट स्टाइल

भले ही आपके नेल्स छोटे हों या बड़े, पोल्का डॉट नेल स्टाइल देखने में काफी अच्छा लगता है। इसे बनाना भी काफी आसान है। पोल्का डॉट स्टाइल बनाने के लिए पहले आप नेल्स पर बेस कोट लगाएं। इसके बाद आप ब्लैक, व्हाइट, पिंक या ब्लू कलर से नेलपेंट लगाएं। जब यह सूख जाएं, तो इसके बाद आप कंटास्टिंग कलर से पोल्का डॉट स्टाइल बनाएं। जब नेलपेंट सूख जाए तो आखिरी में टॉप कोट लगाकर नेल आर्ट डिजाइन को सील करें।


फ्रेंच नेल आर्ट

यह डिजाइन जितना सिंपल है, उतना ही खूबसूरत भी लगता है। अगर आपके नाखून बहुत लंबे नहीं हैं, तब भी आप इन नेल आर्ट से अपने नेल्स को एक ब्यूटीफुल लुक दे सकती हैं। फ्रेंच नेल आर्ट बनाने के लिए पहले आप नेल्स पर बेस कोट लगाएं। इसके बाद आप नेल्स के उपर अपनी पसंद का कलरफुल नेल पेंट लगाएं। आखिरी में आप टॉप कोट लगाकर अपने नेल आर्ट को कंप्लीट करें।


स्ट्राइप नेल आर्ट

यह नेल आर्ट ना सिर्फ यूनिक लुक देता है, बल्कि बिगनर भी इसे आसानी से बना सकती है। इन नेल आर्ट को बनाने के लिए आपको दो−तीन नेलपेंट की जरूरत होगी। स्ट्राइप नेल आर्ट बनाने के लिए पहले आप नेल्स पर बेस कोट लगाएं। इसके बाद आप ऑरेंज नेल पेंट लगाएं। जब यह नेल पेंट सूख जाएं तो उसके बाद आप व्हाइट, सिल्वर, येलो व ग्लिटर नेलपेंट की मदद से स्ट्राइप बनाएं। आखिरी में आप टॉप कोट लगाएं।

 

इसे भी पढ़ें: कॉफी की मदद से घर पर कुछ इस तरह करें फेशियल

डिफरेंट कलर नेल आर्ट

अगर आप पहली बार नेल आर्ट कर रही हैं और आपको किसी भी तरह का डिजाइन बनाने में झिझक हो रही है तो आप डिफरेंट कलर नेल आर्ट टाई कर सकती हैं। इसके लिए आपको बहुत कुछ नहीं करना है। बस आप पहले बेस कोट लगाएं। इसके बाद अलग−अलग कलर्स को अपने नेल्स पर अप्लाई करें। लास्ट में टॉप कोट लगाएं।


मिताली जैन


All the updates here:

प्रमुख खबरें

परंपरा और करुणा का संगम! Disha Patani और PETA Indiaने केरल के मंदिर को भेंट किया रोबोटिक हाथी

13 साल की लड़की के हाथ में परमाणु बम का बटन! किम जोंग के फैसले को चुनौती देंगी बहन

Ranbir Kapoor हुए Dhurandhar के मुरीद हुए, Ranveer Singh की फिल्म को बताया अपनी फेवरेट

फाल्गुन अमावस्या पर सूर्य ग्रहण का साया! जानें Phalgun Amavasya की सही डेट और पितृ तर्पण का मुहूर्त