शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने के लिए आज ही आहार में शामिल करें यह चीजें

By मिताली जैन | Nov 30, 2019

हमारे शरीर के लिए हीमोग्लोबिन पर्याप्त मात्रा में होना बेहद जरूरी है। वास्तव में हीमोग्लोबिन रक्त कोशिकाओं में मौजूद लौह युक्त प्रोटीन है, जो शरीर के कई कार्यों को करने में मदद करता है। इसका मुख्य काम फेफड़ों से ऊतकों तक ऑक्सीजन पहुंचाना है। साथ ही कोशिकाओं से कार्बन डाइऑक्साइड को वापिस फेफड़ों तक लाने का काम भी यही करता है। लेकिन जब शरीर में आयरन की कमी होगी तो हीमोग्लोबिन का स्तर भी कम होगा और शरीर को मिलने वाली ऑक्सीजन भी कम होने लगेगी। अक्सर देखने में आता है कि लोग इस स्थिति में दवाइयों का सेवन करने लगते हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो अपने आहार में कुछ चीजें शामिल करके भी शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बनाए रख सकते हैं−

चुकंदर

चुकंदर को शरीर में खून बढ़ाने के लिए काफी अच्छा माना जाता है। वैसे आपको बता दें कि चुकंदर से तीन गुना ज्यादा आयरन इसकी पत्तियों में होता है, इसलिए इसकी पत्तियों को फेंकने के स्थान पर किसी ना किसी रूप में अपने आहार में शामिल करें। वैसे आप इसके अतिरिक्त अन्य आयरन युक्त आहार जैसे हरी पत्तेदार सब्जियों, ओट्स, कद्दू के बीज, दालें,, तरबूज, ब्रोकली, मशरूम, डाईफ्रूट्स आदि को भी अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। 

अनार व सेब

यह दोनों ऐसे फल है जो शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को ठीक करने में मदद करते हैं। इसलिए आप नियम से एक अनार व सेब का सेवन जरूर करें। कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आएगा।

विटामिन सी

शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए सिर्फ आयरन लेना ही काफी नहीं है। बल्कि आप कोशिश करें कि विटामिन सी युक्त चीजों को भी अपने आहार में शामिल करें। दरअसल, विटामिन सी शरीर में आयरन के अवशोषण में मदद करता है। इसलिए अगर आप विटामिन सी युक्त आहार लेते हैं तो आयरन का अवशोषण भी शरीर में बेहतर तरीके से होता है। आप नींबू, टमाटर, आंवला, स्टाबेरी, आदि को अपनी डाइट में शामिल करें।

इसे भी पढ़ें: टाइफाइड होने पर दिखते हैं यह लक्षण, इलाज में बिल्कुल भी ना करें देरी

विटामिन ए

विटामिन सी की तरह की विटामिन ए व बीटा−कैरोटीन भी आयरन के अवशोषण में मददगार होते हैं। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपके द्वारा लिया गया आयरन शरीर में सही तरह से अवशोषित हो तो विटामिन ए और बीटा−कैरोटीन का सेवन करें। जहां विटामिन ए अधिकतर एनिमल फूड सोर्स में पाया जाता है, वहीं लाल, पीली व ऑरेंज फल व सब्जियों जैसे गाजर, शकरकंदी, आम आदि में बीटा−कैरोटीन की मात्रा अधिक होती है।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Monaco Grand Prix: 19 साल के Kimi Antonelli ने रचा इतिहास, तोड़ा Lewis Hamilton का 16 साल पुराना रिकॉर्ड

FIFA World Cup 2026: आखिरी लम्हों में खत्म हुआ सस्पेंस, ईरानी टीम को मिला USA का वीजा

French Open 2026: 19 साल की Mirra Andreeva का बड़ा कमाल, जीता पहला Grand Slam खिताब

Shreyas Iyer को T20 कप्तानी, Sanjay Manjrekar ने उठाए सवाल, Shubman Gill थे पहली पसंद!