सोया और चने की मदद से बनाएं ये लजीज रेसिपी

By मिताली जैन | Feb 01, 2023

खाना सिर्फ पेट भरने के लिए ही नहीं होता है, बल्कि हम इसमें स्वाद की तलाश भी करते हैं। हर दिन एक जैसी रेसिपी खाकर बोरियत का भी अहसास होता है। ऐसे में हम एक नई रेसिपी की तलाश करते हैं। अगर आप एक हेल्दी और टेस्टी रेसिपी तैयार करना चाहते हैं तो सोया और चने की मदद से एक डिलिशियस सब्जी बना सकते हैं। सोया और चने दोनों को ही सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। इस रेसिपी से आपको काफी अच्छी मात्रा में प्रोटीन मिलता है। इसे बनाना बेहद आसान है। आप इसे रोटी या चावल दोनों के साथ सर्व कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं सोया चने की सब्जी बनाने का तरीका-

- 1 कप काबुली चने

- 1/2 कप सोया चंक्स 

- 1/2 कप कटा हुआ प्याज

- 1 कप कटा हुआ टमाटर

- एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी 

- 1/2 छोटा चम्मच जीरा

- 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट

- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

- 1 छोटा चम्मच धनिया-जीरा पाउडर

- 1 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर

- 1 छोटा चम्मच मेथी कसूरी मेथी

- 2 छोटे चम्मच तेल 

- स्वादानुसार नमक

- 1/4 कप कटा हरा धनिया

- 1 हरी मिर्च चीरी हुई

इसे भी पढ़ें: Banana Poori Recipe: केले की मदद से बनाएं कर्नाटक की ये खास पूरी

सोया चना करी रेसिपी बनाने का तरीका-

सबसे पहले आप काबुली चने को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें। सब्जी बनाने से पहले सोया नगेट्स को 10 मिनट के लिए गर्म पानी में भिगो दें। अब इसे अच्छी तरह से छान लें और एक तरफ रख दें। अब आप सोया नगेट्स, काबुली चना, हल्दी पाउडर, नमक और एक कप पानी को एक प्रेशर कुकर में डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब आप इसे प्रैशर कुक कर लें। ध्यान रखें कि चने कच्चे ना रह जाएं। ढक्कन खोलने से पहले भाप को निकलने दें। एक तरफ रख दें और पानी निथारें नहीं। अब एक एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करके ज़ीरा चटकाएं।

अब इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट और प्याज़ डालकर, मध्यम आंच पर 1 से 2 मिनट के लिए भुन लें। अब आप इसमें टमाटर, मिर्च पाउडर, धनिया-ज़ीरा पाउडर, गरम मसाला और कसूरी मेथी डालकर अच्छी तरह मिला लें। आप इसे मीडियम आंच पर 2 मिनट के लिए बीच-बीच में हिलाते हुए पका लें। अब आप पका हुआ काबुली चना-सोया नगेट्स का मिश्रण और थोड़ा नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। 2 मिनट के लिए आप इसे बीच-बीच में हिलाते हुए पकाएं और अंत में धनिया से सजाकर गरमागरम परोसें।  

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Super 750 टूर्नामेंट के अंतिम 8 में थमा Ashmita Chaliha का सफर, French Open में मिली हार

CEC Gyanesh Kumar के कार्यकाल की हो जांच, Punjab Assembly में प्रस्ताव पास

Indian Cricketer S Meghana ने 30 साल की उम्र में Cricket के सभी प्रारूपों से संन्यास लिया

Asian Para Games में भारत ने रचा इतिहास, 30 स्वर्ण समेत रिकॉर्ड 114 पदक जीते