Summer Skin care: सेहत ही नहीं, आपकी स्किन का भी ख्याल रखेगा तरबूज

By मिताली जैन | May 21, 2023

गर्मी का मौसम हो और घर में तरबूज ना आए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। पानी से भरपूर यह फल खाने में बेहद ही टेस्टी लगता है। इसमें कई तरह के विटामिन्स, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और अमीनो एसिड होते हैं, जो आपकी स्किन के लिए भी उतने ही अच्छे माने जाते हैं। इसलिए तरबूज को स्किन केयर रूटीन में शामिल करना काफी अच्छा रहता है। आप तरबूज की मदद से अपनी स्किन को हाइड्रेट कर सकते हैं और एक खूबसूरत स्किन पा सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि तरबूज की मदद से अपनी स्किन की केयर किस तरह कर सकते हैं-

गर्मी के मौसम में तरबूज से बनने वाला फेस मास्क आपकी स्किन को नरिश्ड करता है और सूरज की हानिकारक किरणों से भी स्किन को प्रोटेक्ट करता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले तरबूज के कुछ ताजे टुकड़ों को एक ब्लेंडर में ब्लेंड करें। अब आप इसमें शहद और दही डालकर मिक्स करें। इसके बाद आप अपने फेस को क्लीन करें और तैयार मास्क को अपने चेहरे पर लगाएं। करीबन 15-20 मिनट के लिए इसे रहने दें। अंत में, आप अपनी स्किन को पानी की मदद से धो लें। 

इसे भी पढ़ें: चॉकलेट और मिंट की मदद से समर में बनाएं यह लिप बाम

बनाएं वॉटरमेलन फेशियल मिस्ट

चूंकि तरबूज में पानी अधिक मात्रा में होता है, इसलिए यह आपकी स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करता है। तरबूज की मदद से फेशियल मिस्ट बनाने के लिए आप पहले तरबूज को काट लें और फिर उसे ब्लेंड कर लें। अब आप इसे छानकर एक स्प्रे बोतल में डालें और फ्रिज में स्टोर करें। जब भी आपको अपनी स्किन में थकान महसूस हो, तो आप तैयार मिस्ट से अपने चेहरे पर स्प्रे करें।

तरबूज से तैयार करें स्क्रब

स्किन की केयर करने के लिए उसे समय-समय पर स्क्रब करने की जरूरत पड़ती है। यह आपकी डेड स्किन सेल्स को दूर करने के साथ-साथ स्किन को ग्लोइंग बनाता है। तरबूज से स्क्रब तैयार करने के लिए पहले तरबूज का रस निकालें। इसके बाद इसमें चीनी और नारियल का तेल मिलाएं। अब आप इस होममेड स्क्रब को अपनी स्किन पर लगाएं और सर्कुलर मोशन में मसाज कर लें। कुछ देर के लिए इसे स्किन पर ऐसे ही छोड़ दें। अंत में, आप स्किन को पानी की मदद से क्लीन करें।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

संसद के एक और सत्र की हलचल! संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू बोले- सत्रावसान नहीं हुआ, सरकार जब चाहे बुला सकती है बैठक

भारत आने की तैयारी में लगे थे जिनपिंग-पुतिन, अचानक भागे-भागे रूस पहुंच गए CIA चीफ

Nepal Flash Floods | नेपाल में जलप्रलय! लापता लोगों में 300 से अधिक भारतीय शामिल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल का बड़ा बयान

Nepal Flood: ICIMOD ने हिमस्खलन को माना तबाही की वजह, 160 से अधिक मौतें