डेनिम जैकेट पहनकर खुद को इस तरह दें स्टाइलिश लुक

By मिताली जैन | Mar 02, 2021

डेनिम जैकेट एक ऐसा वियर है, जो ऑल टाइम फेवरिट है। किसी भी मौसम में डेनिम जैकेट को बेहद आसानी से कैरी किया जा सकता है। इस कपड़े की खासियत यह है कि आप इसे कई तरह से कैरी कर सकती हैं और हर बार एक डिफरेंट लुक पा सकती हैं। अगर आपके वार्डरोब में भी ब्लू डेनिम जैकेट है और आप उसे हर बार एक ही तरह से स्टाइल करती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको डेनिम जैकेट को स्टाइल करने के अलग−अलग तरीकों के बारे में बता रहे हैं−

फैशन एक्सपर्ट बताते हैं कि डेनिम जैकेट को कैरी करने का एक आसान और स्टाइलिश तरीका है, इसे जींस के साथ कैरी करना। यह एक ऐसा लुक है, जिसे केजुअल से लेकर आउटिंग में कैरी किया जा सकता है। आप व्हाइट या ब्लैक टी के साथ ब्लू जींस और डेनिम जैकेट पहन सकती हैं। अगर आप थोड़ा एक्सपेरिमेंटल होना चाहती हैं तो ऐसे में जैकेट पर पैच वर्क भी किया जा सकता है। फेमिनिन लुक के लिए आप इसके साथ सैंडल्स को पेयर करें। वहीं अगर आप स्पोर्टी टच चाहती हैं तो ऐसे में आप स्नीकर्स को स्टाइल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: शादी के सीजन में इस बार ट्राई करें यह एथनिक लुक्स

शॉर्ट स्कर्ट के साथ करें स्टाइल 

फैशन एक्सपर्ट के अनुसार, यंग गर्ल्स पर इस तरह का स्टाइल काफी अच्छा लगता है। इसके लिए आप प्रिंटेड टीशर्ट के साथ शॉर्ट स्कर्ट पेयर करें। अपने आउटफिट की लेयरिंग के लिए आप डेनिम जैकेट को पहनें। इसके साथ लॉन्ग स्टेटमेंट ईयररिंग्स या बीड्स नेकपीस को स्टाइल करना अच्छा रहेगा।

लॉन्ग स्कर्ट के साथ करें स्टाइल

फैशन एक्सपर्ट के अनुसार, यह स्टाइल हर उम्र की महिला पर अच्छा लगता है और इसमें आप काफी कुछ कर सकती हैं। मसलन, अगर आप कलर ब्लॉकिंग करना चाहती हैं तो ऐसे में आप व्हाइट या ब्लैक टॉप के साथ किसी ब्राइट कलर की लॉन्ग स्कर्ट को पेयर करें। वहीं अपने लुक में स्टक्चर एड करने के लिए आप बेल्ट का सहारा भी ले सकती हैं। आखिरी में आप क्रॉप स्टाइल डेनिम जैकेट को पेयर करें। यह लुक एकदम क्लासी लगता है और कभी भी टेंड से आउट नहीं होता।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Punjab Polls 2027: AAP शनिवार को जारी करेगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

ISRO ने GSLV रॉकेट से NVS-03 उपग्रह अंतरिक्ष में भेजा, NavIC को मिलेगी मजबूती

Delhi Weather: बारिश से लुढ़का पारा, 75 साल में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज

Foreign Secretary Vikram Misri ने कहा, कुछ देश आतंकवाद को नीति के साधन के तौर पर साध रहे