बहन की शादी में लहंगा पहनने के लिए माधुरी दीक्षित के इन 5 लुक्स से लें आईडियाज

By मिताली जैन | Jun 28, 2021

जब बहन या किसी करीबी सहेली की शादी होती है तो लहंगे के अलावा कुछ और पहनने का ख्याल मन में आता ही नहीं है। हालांकि, कई बार हमें लगता है कि लहंगे में हमारा लुक काफी हैवी लगेगा। जबकि यह सच नहीं है। अगर आप चाहें तो लहंगे को भी एक स्टाइलिश तरीके से कैरी कर सकती हैं और हर ओकेजन के लिए एक डिफरेंट लुक पा सकती हैं। वैसे अगर अभी भी आप किसी तरह की उलझन में हैं तो आप बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के इन 5 लुक्स से आईडियाज ले सकती हैं−

 

 

टाई−डाई स्टाइल इन दिनों काफी टेंड में हैं। हालांकि, अधिक बॉलीवुड दीवाज ने इसे टी−शर्ट या इंडो−वेस्टर्न स्टाइल में ही कैरी किया है। जबकि माधुरी दीक्षित का यह व्हाइट एंड ब्लैक टाई−डाई लहंगा नए फैशन गोल्स सेट कर रहा है। माधुरी ने इसे ब्लैक स्लीवलेस हैवी ब्लाउज और ब्लैक चुनरी के साथ टीमअप किया है। अगर आप माधुरी की तरह टाई−डाई लहंगा पहनना चाहती हैं तो उसके साथ लाइट स्टेटमेंट एसेसरीज की मदद से अपने लुक को खास बनाएं।

माधुरी दीक्षित का लॉन्ग कुर्ती स्टाइल लहंगा

 

 

अगर आप वेडिंग फंक्शन में लहंगे को एक टि्वस्ट के साथ पहनना चाहती हैं तो माधुरी का यह लुक आपको जरूर पसंद आएगा। इस लुक में माधुरी दीक्षित ने ब्लैक लहंगा कैरी किया है, लेकिन उन्हें इसे ब्लाउज के साथ टीमअप करने की जगह लॉन्ग कुर्ती के साथ पेयर किया है। वहीं बैक पर कट लुक उनके स्टाइल को और भी खास बना रहा है। आप भी पार्टी या वेडिंग फंक्शन में इसी तरह का ब्लाउज और कुर्ती का फयूजन पहनकर सबकी तारीफें बटोर सकती हैं।

माधुरी दीक्षित का पेस्टल लहंगा

 

इन दिनों पेस्टल कलर आउटफिट से लेकर मेकअप तक में पसंद किए जा रहे हैं। ऐसे में आप माधुरी दीक्षित के इस लहंगा लुक से आईडिया लें। इस लुक में माधुरी ने पेस्टल कलर के मल्टीकलर लहंगे को स्टाइल किया है। इस तरह के लाइट कलर लहंगा देखने में बेहद ही प्यारे लगते हैं। वहीं हूप्स और हैवी नेकपीस की मदद से उन्होंने अपने लुक को खास बनाया है, जो वेडिंग फंक्शन के लिए एकदम परफेक्ट है।

माधुरी दीक्षित का फ्लोरल लहंगा

 

 

फ्लोरल एक ऐसा प्रिंट है, जो कभी भी ट्रेंड से आउट नहीं होता। माधुरी दीक्षित ने फ्लोरल प्रिंट को बेहद ही खूबसूरती के साथ लहंगे में कैरी किया है। उन्होंने स्काई ब्लू फ्लोरल प्रिंट लहंगे को मैचिंग ब्लाउज के साथ कैरी किया है। हालांकि, आप फ्लोरल लहंगा पहनते समय व्हाइट, पिंक, येलो, लैवेंडर जैसे कलर को चुन सकती हैं। वहीं अगर आप चाहें तो फ्लोरल लहंगे के साथ क्रॉप टॉप या सीक्वेंस ब्लाउज पहनकर भी अपने लुक को खास बना सकती हैं।

माधुरी दीक्षित का इंडो−वेस्टर्न लहंगा

 

 

माधुरी दीक्षित का यह लहंगा स्टाइल कॉकटेल पार्टी या डीजे पार्टी के साथ एकदम परफेक्ट है। अगर आप इंडो−वेस्टर्न स्टाइल में लहंगा पहनना चाहती हैं तो माधुरी दीक्षित का यह लुक जरूर देखें। इस लुक में माधुरी ने व्हाइट शर्ट के साथ रेड एंड व्हाइट लहंगा पहना है। वहीं लॉन्ग नेकपीस और सटल मेकअप में वह बेहद ब्यूटीफुल लग रही हैं। आप भी अगर पार्टी में शर्ट के साथ लहंगा पहन रही हैं तो उसके साथ लॉन्ग मल्टीलेयर नेकपीस ही स्टाइल करें। इसमें आपका लुक एकदम क्लासी लगेगा।

इसे भी पढ़ें: आपको दीवाना बना देंगे बॉलीवुड की शेरनी विद्या बालन के यह लुक्स

तो आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित का कौन सा लहंगा लुक सबसे अच्छा लगा? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा व इसी तरह के अन्य फैशन संबंधी लेख पढ़ने के लिए प्रभासाक्षी डॉट कॉम पर दोबारा विजिट अवश्य करें।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार