वन शोल्डर आउटफिट की दीवानी हैं हिना खान, यकीन ना हो तो देखें तस्वीरें

By मिताली जैन | Jun 25, 2021

छोटे परदे से बड़े परदे तक का सफर तय करने वाली हिना खान की गिनती आज के समय में बेहद स्टाइलिश एक्ट्रेस के तौर पर होती है। वह अपने आउटफिट व स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करने से नहीं चूकतीं और यही कारण है कि उनका हर लुक डिफरेंट होता है। ऐसे में अगर कोई लड़की सिंपल आउटफिट में भी एक स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो हिना खान के लुक्स से आईडियाज ले सकती हैं। यूं तो हिना खान अपने आउटफिट के कलर से लेकर लेंथ, पैटर्न व डिजाइन आदि में चेंज करती रहती हैं, लेकिन वन शोल्डर एक ऐसा लुक है, जो उन्हें काफी पसंद है और इसलिए वह अक्सर वन शोल्डर आउटफिट में नजर आती हैं। तो चलिए आज हम आपको हिना खान के कुछ वन शोल्डर लुक्स के बारे में बता रहे हैं−

 

 

इस लुक में हिना खान ने लाइट येलो कलर की वन शोल्डर ड्रेस को कैरी है, जिस पर ओवरलैपिंग की गई है। हिना का यह लुक ब्रंच या लंच डेट के लिए एकदम परफेक्ट है। उन्होंने आई मेकअप को बेहद लाइट रखा है, लेकिन लोअर लैश लाइन के आउटर कॉर्नर पर व्हाइट डॉट लुक उनके स्टाइल में एक्स फैक्टर एड कर रहा है।

ग्रीन वन शोल्डर ड्रेस

 

 

हिना खान का यह वन शोल्डर लुक भी बेहद एलीगेंट है। उन्होंने टी−लेंथ वन शोल्डर ग्रीन ड्रेस को कैरी किया है, जिसमें शोल्डर व बॉटम पर रफल्स डिटेलिंग की गई है। सटल मेकअप और साइड पार्टेड ओपन कर्ल लुक में वह बेहद ब्यूटीफुल लग रही हैं। हिना खान के इस लुक को रिक्रिएट करते समय लॉन्ग ईयररिंग्स आपके लुक को और भी खास बनाएंगे।

मल्टीकलर वन शोल्डर ड्रेस

 

 

अगर आप हॉलिडे में अपने लुक को कंफर्टेबल व स्टाइलिश बनाना चाहती हैं तो हिना खान का यह लुक देखें। इस लुक में हिना ने मल्टीकलर वन शोल्डर ड्रेस को कैरी किया है। अपने लुक को स्पाइसअप करने के लिए हिना ने बिग गॉगल्स व हैट को पेयर किया है। इस तरह की एसेसरीज की मदद से आप अपने सिंपल आउटफिट को भी चिक लुक दे सकती हैं।

वन शोल्डर रॉम्पर

 

 

समर्स के लिए हिना खान का यह वन शोल्डर रॉम्पर लुक यकीनन एकदम परफेक्ट है। इस लाइट येलो वन शोल्डर रॉम्पर में हिना बेहद स्टनिंग लग रही हैं। हैट और गॉगल्स में उनका लुक बेहद खास लग रहा है। हिना के इस लुक को रिक्रिएट करते हुए आप स्नीकर्स पहन सकती हैं।

वन शोल्डर गाउन

 

 

हिना खान का यह लुक पार्टी परफेक्ट है। इस लुक में उन्होंने एमरेल्ड ग्रीन वन शोल्डर सैटिन गाउन को कैरी किया है। अपने लुक को खास बनाने के लिए उन्होंने स्टैपी हील्स और खूबसूरत ईयररिंग्स को पेयर किया है।

वन शोल्डर जंप सूट

 

 

समर्स में लड़कियां जंपसूट पहनना काफी पसंद करती हैं, लेकिन अगर आप उसे एक अलग तरह से पहनना चाहती हैं तो ऐसे में आप हिना खान के इस लुक से आईडिया लें। हिना ने वन शोल्डर जंपसूट को कैरी किया है, जिसमें खूबसूरत बार्डर और बैलून स्लीव्स उनके लुक को खास बना रही है। वहीं ब्लू आईलाइनर और मल्टीकलर रिबन की मदद से उन्होंने अपने लुक को स्पाइसअप किया है।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter