सिर्फ खरबूज ही नहीं, इसके बीज भी होते हैं बहुत फायदेमंद, कई समस्याओं में है रामबाण इलाज

By प्रिया मिश्रा | Aug 05, 2022

गर्मियों में खरबूज का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें अधिक मात्रा में पानी होता है, जिससे यह गर्मियों के दिनों में शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, डायट्री फाइबर, विटामिन ए, सी, बी और मैग्नीशियम, मैंगनीज, कैल्शियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है। आमतौर पर हम खरबूज खाते समय, इसके बीज को फेंक देते हैं। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि खरबूज के बीज हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद हैं। आज के इस लेख में हम आपको खरबूज के बीज के फायदों के बारे में बताएंगे - 

खरबूज में अधिक मात्रा में पानी मौजूद होता है। गर्मियों में खरबूज का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। इसके अलावा खरबूज में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है, जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: ज़्यादा चाय पीने से हो सकती हैं कई बीमारियाँ, इन आसान तरीकों से छुड़ाएं इसकी लत

आंखों के लिए फायदेमंद

खरबूजे में भरपूर मात्रा में विटामिन ए होता है इसलिए यह आंखों के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है और मोतियाबिंद को रोकने में मदद मिलती है। इसके अलावा, खरबूज में पोटेशियम की भरपूर मात्रा होती है जिससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल 

खरबूज के फल के साथ-साथ इसके बीज भी हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं। इसके बीजों में पोटेशियम की भरपूर मात्रा होती है जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इससे हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, खरबूज के बीजों में फोलेट की अच्छी मात्रा मौजूद होती है जो गर्भवती महिलाओं के लिए जरूरी होता है। पेट संबंधित समस्याओं में भी खरबूज के बीज का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: सिर्फ खाँसी ही नहीं बल्कि इन बीमारियों को भी दूर करती है मुलेठी, जानें इसके चमत्कारी फायदे

खरबूज खाने के हो सकते हैं नुकसान भी 

वैसे तो खरबूज का कोई नुकसान नहीं होता है लेकिन कुछ स्थितियों में यह नुकसानदायक साबित हो सकता है। खरबूज का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 72 होता है, जिससे यह ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है। वहीं, कुछ चीजों के साथ खरबूज का सेवन करने से कब्ज और अपच जैसी पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला