सिर्फ खाँसी ही नहीं बल्कि इन बीमारियों को भी दूर करती है मुलेठी, जानें इसके चमत्कारी फायदे

mulethi
unsplash

खांसी या गला खराब होने पर दादी नानी मुलेठी की चाय पीने की सलाह देती थीं। मुलेठी में विटामिन ए, ई, प्रोटीन, कैल्शियम और एंटी ऑक्सीडेंट जैसे कई गुण मौजूद होते हैं जो स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

मुलेठी में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं। यही कारण है कि खांसी या गला खराब होने पर दादी नानी मुलेठी की चाय पीने की सलाह देती थीं। मुलेठी में विटामिन ए, ई, प्रोटीन, कैल्शियम और एंटी ऑक्सीडेंट जैसे कई गुण मौजूद होते हैं जो स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। मुलेठी का सेवन करने से सेहत को कई फायदे होते हैं। आइए जानते हैं इन लाभों के बारे में -

गले की खराश से राहत 

खांसी और गले की खराश से राहत के लिए मुलेठी का सेवन फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लामेटरी गुण मौजूद होते हैं जो खांसी और खराश से राहत दिलाने में मदद करते हैं। इसके लिए आप मुलेठी की चाय बनाकर पी सकते हैं यह काढ़ा बनाते समय इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: सेहत के लिए अमृत के समान है पंचमेल दाल, इसके सेवन से सेहत को होते हैं कई चमत्कारी लाभ

पेट संबंधी समस्याओं में फायदेमंद

मुलेठी का सेवन हमारे पेट के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें ग्लिसराइजिक मौजूद होता है जो पेट संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है। मुलेठी का सेवन करने से कब्ज, गैस और अल्सर जैसी पेट संबंधी समस्याओं में आराम मिलता है।

आर्थराइटिस में फायदेमंद

आर्थराइटिस की समस्या से छुटकारा पाने के लिए तो मुलेठी का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। मुलेठी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबायोटिक गुण मौजूद होते हैं जिससे अर्थराइटिस की समस्या से छुटकारा मिलता है। मुलेठी का सेवन करने से दर्द और सूजन को कम करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: गले में दर्द और खराश से हैं परेशान, तो पहले जान लें इसका कारण

मुंह के छालों से छुटकारा

मुंह के छालों से छुटकारा पाने के लिए भी मुलेठी का सेवन फायदेमंद होता है। इसके लिए आप मुलेठी के टुकड़े में शहद लगाकर इसे चूसें। ऐसा करने से आपको मुंह के छालों से जल्द राहत मिलेगी।

- प्रिया मिश्रा 

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़