नितिन ने ट्रंप को कराया आगरा दर्शन, बोले- गाइड बनकर गौरवांवित महसूस कर रहा हूं

By अनुराग गुप्ता | Feb 24, 2020

आगरा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने ऐतिहासिक ताजमहल का दीदार किया। इस दौरान ट्रंप के साथ उनकी पत्नी, बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनर के साथ प्रेम के प्रतीक के तौर पर बनाए गए 17वीं सदी के मुगल युग के मकबरे को देखकर आश्चर्यचकित हो गए।

इसे भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने ताजमहल का किया दीदार, बोले- भारत को पसंद करता है अमेरिका

ट्रंप के आगरा दर्शन के बाद नितिन कुमार सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत की। जहां पर उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फर्स्ट लेडी का गाइड बनकर मैं खुद को गौरवांवित महसूस कर रहा हूं। इसके साथ ही नितिन कुमार ने कहा कि मैंने उन्हें ताज महल का इतिहास बताया और मुमताज-शाहजहां की कहानी सुनकर वे भावनात्मक हो गए। वे जानकारियों से भी बहुत प्रभावित हुए।

प्रमुख खबरें

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत

PM Modi पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ Delhi के जनपथ पर उतरे 200 लोग

जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान