भारत का यह राज्य है बेहद खास, इसकी खूबसूरती के आप भी हो सकते हैं दीवाने!

By सिमरन सिंह | Jun 05, 2020

"देवताओं की भूमि" के तौर पर प्रसिद्ध जगह उत्तराखंड अपनी खूबसूरती, शांत वातावरण और मनमोहक दृश्यों के लिए जाना जाता है। इस जगह को उत्तर भारत में स्थित एक बेहद ही खूबसूरत और शांत पर्यटन केंद्र भी माना जाता है। पृथ्वी का स्वर्ग कहलाए जाने वाले उत्तराखंड की झील-झरने, हिमालय, मनोरम वादियों और तालों का दृश्य को देखा जा सकता है। वहीं, आज हम आपको उत्तराखंड के कई ऐसे खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे देखने के बाद आप अन्य पर्यटन जगहों को भूल जाएंगे, आइए जानते हैं..

उत्तराखंड के सबसे खूबसूरतों जगहों में जो पहला नाम आता है वो मसूरी शहर का है। यहां के नजारे को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। देहरादून से लगभग 35 किलोमीटर की दूरी और पर्वतीय पर्यटन स्थल हिमालय पर्वतमाला के शिवालिक श्रेणी में ये शहर है। इस शहर को पर्वतों की रानी के नाम से भी जाना जाता है।

रानीखेत

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के अंतर्गत स्थित रानीखेत एक फौजी छावनी है। इस जगह को खास पहाड़ी पर्यटन स्थल भी कहा जाता है। काफी अद्भुत हील स्टेशन, देवदार और बलतू के पेड़ो से रानीखेत घिरा हुआ है। यहां नैसर्गिक शांति का भी अनुभव किया जा सकता है। बता दें कि रानीखेत में गोल्फ ग्राउंड है, इसलिए ये जगह गोल्फ प्रेमियों के लिए बहुत ज्यादा खासियत रखती है।

इसे भी पढ़ें: बैंगलोर में स्ट्रीट फूड का आनंद लेने के लिए जाएं इन जगहों पर

धनौल्टी

मसूरी से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर धनौल्टी स्थित है। ये जगह अपनी खूबसूरती और शांती के लिए काफी जानी जाती है। धनौल्टी एक आदर्श जगह है जो शहर की भीड़ भाड़ से काफी दूर है। ये जगह देवदार के जंगल से घिरा हुआ है। इसलिए इसकी पहचान देवदार का जंगल है।

कौसानी

उत्तरखंड के गरुड़ तहसील के अंतर्गत कुमाऊं मंडल के बागेश्वर जिले में एक गांव है जिसका नाम कौसानी है। इस जगह को देखने के बाद आप खूबसूरत पर्वतीय पर्यटक स्थल यूरोप को भी भूल जाएंगे। बता दें कि ये जगह अल्मोड़ा जिले से 53 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पिंगनाथ चोटी पर कौसानी बसा हुआ है, यहां से हिमालय के बहुत सुंदर दर्शन किए जा सकते हैं। नंदा देवी पर्वत की चोटी का नजारा देखने में बेहद खूबसूरत लगता है, जो बर्फ से ढका हुआ होता है। दो नदियों गोमती और कोसी के बीच बसा कौसानी को भारत का स्विट्जरलैंड कहा जाता है।

इसे भी पढ़ें: कोलकाता में हैं तो इन जगहों का जरूर करें एक्सपीरियंस

लैंसडाउन

पौड़ी गढ़वाल जिले का सबसे खूबसूरत पहाड़ी स्थान लैंसडाउन है। यहां का मौसम सालभर सुहावना रहता है और चारों ओर सिर्फ और सिर्फ हरियाली है। ये छावनी शहर प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। यहां आप बहुत कुछ देख सकते हैं। यहां पर बर्फीली चोटी, मनोरम दृश्य और उगते हुए सूरज का नजारा काफी अच्छा होता है।

- सिमरन सिंह

प्रमुख खबरें

World Cup में हार के बाद Portugal टीम में बड़ा फेरबदल, Cristiano Ronaldo पर बोले नए कोच Jorge Jesus

Wimbledon 2024: क्या Novak Djokovic लेंगे Jannik Sinner से बदला? सेमीफाइनल में होगी महाटक्कर

England से मिली हार पर भड़के कप्तान श्रेयस अय्यर, बोले- हमारे Bowlers ने Plan ही फॉलो नहीं किया

Team India की हार के बीच बांगर का बड़ा खुलासा, Virat Kohli की तरह मेहनत से ही मिलेगी England में जीत