जामुन से मिलने वाले इन फायदों को जानने के बाद कहेंगे कि पहले क्यों नहीं बताया

By मिताली जैन | Jan 16, 2021

जामुन एक ऐसा फल है, जिसे अधिकतर घरों में लोग खाना पसंद करते हैं। इस फल को खाने के अलावा इसके बीजों का भी इस्तेमाल किया जाता है। यह पेट से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने में सहायक है। जामुन से आपको कई तरह के हेल्थ व स्किन बेनिफिट्स मिलते हैं, जिसके बारे में आज हम आपको बता रहे हैं−

हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि विटामिन सी और आयरन से भरपूर, जामुन हीमोग्लोबिन बढ़ाता है। हीमोग्लोबिन की बढ़ती संख्या के साथ, आपका रक्त अंगों में अधिक ऑक्सीजन ले जाएगा और आपको स्वस्थ रखेगा। फल में मौजूद आयरन आपके रक्त को भी शुद्ध करता है।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में यह सूप बनाएंगे इम्यूनिटी को मजबूत, बीमारियां नहीं आएंगी पास

एक्ने को रखें दूर

स्किन केयर एक्सपर्ट के अनुसार, जामुन में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो एक्ने का उपचार करने में बेहद प्रभावी होते हैं। अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आपको इसका सेवन जरूर करना चाहिए। इसके अलावा, आप थोड़े से जामुन के बीजों को पीसकर उसमें थोड़ा सा गाय का दूध मिलाएं। इसे अच्छे से मिलाएं। बिस्तर पर जाने से पहले इस पेस्ट को अपने पिंपल्स पर लगाएं। अगली सुबह इसे धो लें। नियमित रूप से इस उपचार से आपको कुछ ही दिनों में फर्क दिखाई देने लगता है।

त्वचा और आंखों के स्वास्थ्य में सुधार

जामुन में मौजूद आयरन रक्त को शुद्ध करने वाले एजेंट के रूप में काम करता है। जिससे आपकी स्किन भी दमकने लगती है। यह आपकी त्वचा और आंखों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। फल कई मिनरल्स और विटामिन सी और ए में भी समृद्ध है।

दिल को रखें स्वस्थ

जामुन आपके हृदय के लिए भी बेहद लाभदायक माना गया है, ऐसा इसमें मौजूद पोटेशियम के कारण होता है। प्रति 100 ग्राम जामुन में लगभग 55 मिलीग्राम पोटेशियम मौजूद है। फल हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक जैसी बीमारियों को दूर रखने में फायदेमंद है। यह आपकी धमनियों को भी स्वस्थ रखता है और इसके सख्त होने से बचाता है।

इसे भी पढ़ें: केसर में खुशबू के साथ हैं औषधीय गुण भी, जानिए इनके बारे में

इंफेक्शन से बचाए

जामुन में एंटीबैक्टीरियल, एंटी−इनफेक्टिव और एंटी−मलेरिया गुण होते हैं। फल में मैलिक एसिड, टैनिन, गैलिक एसिड, ऑक्सालिक एसिड और बेटुलिक एसिड भी होते हैं। जामुन का सेवन करने से आम संक्रमणों को रोकने में काफी मदद मिलती है।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Hero MotoCorp का बड़ा प्लान, CEO बोले- इस साल भी Double-Digit Growth की उम्मीद

Iran पर जल्द होगा Big Announcement? अमेरिकी मंत्री Marco Rubio बोले- आखिरी फैसला Donald Trump लेंगे

Health Alert: महिलाओं में Bloating हो सकता है Ovarian Cancer का संकेत, ये लक्षण न करें नजरअंदाज

भारत-अमेरिका दोनों देशों में मौजूद हैं बेवकूफ लोग, USA में Racism पर बोले Marco Rubio