नैनीताल में हैं तो इन जगहों का जरूर लें मजा

By मिताली जैन | Aug 17, 2020

नैनीताल भारत के सबसे अच्छे हिल स्टेशनों में से एक है। यह शहर अपने विभिन्न प्राकृतिक आकर्षणों के लिए प्रसिद्ध है। नैनीताल के आकर्षण में नौका विहार और नौकायन से लेकर पुराने मंदिरों और विरासत भवनों तक काफी कुछ है। यहां पर ऐसा बहुत कुछ है, जिसे अगर आप एक बार देखेंगे तो यकीनन यहां पर बार−बार आना चाहेंगे। यहां की अनुकूल जलवायु और प्राकृतिक खूबसूरती भी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहाँ पर हम आपको कुछ ऐसे ही स्थानों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप नैनीताल में होते हुए देख सकते हैं और एक अद्भुत अनुभव कर सकते हैं। इसके साथ ही कुछ और जगहें हैं जो आप नैनीताल के आसपास देख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं नैनीताल की इन बेहतरीन जगहों के बारे में−

नैनीताल के अयारपट्टा में स्थित नैनी झील यहां के सबसे लोकप्रिय पर्यटक आकर्षणों में से एक है। नैनी झील एक नाशपाती के आकार की झील है, जो बहुत से पर्यटकों को आकर्षित करती है। झील में आप नौका विहार से लेकर नौकायन या पैडलिंग का आनंद ले सकते हैं। यहां पर फैमिली के साथ समय बिताने और सूर्यास्त के नजारे को देखने का अपना एक अलग ही आनंद है। यह झील सात पहाडि़यों से घिरी हुई है और यहां का नजारा देखने ही बनता है।

नैनी पीक 

नैनी पीक नैनीताल में सबसे ऊंची चोटी है। यहां से आप हिमालय और नैनीताल शहर के उत्कृष्ट नजारों को देख सकते हैं। इसे चीना पीक या चाइना पीक के नाम में भी जाना जाता है। यह शिखर नैनीताल में ट्रेकिंग और घुड़सवारी के लिए प्रसिद्ध है। सुबह जल्दी उठें और सूर्यास्त के एक शानदार दृश्य के लिए इस चोटी पर चढ़ें जिसे आप कभी नहीं भूलेंगे।

इसे भी पढ़ें: भारत की इन जगहों पर ले सकते हैं हॉट एयर बैलून का मजा

स्नो व्यूप्वाइंट

नैनीताल के मल्लीताल में माल्डन कॉटेज रोड पर स्थित इस जगह को आपको जरूर देखना चाहिए। यह नैनीताल का सबसे पुराना स्नो व्यूप्वाइंट है। यहां पर आपको हिमालयन रेंज की बर्फ से ढकी चोटियों के अद्भुत दृश्य को देखने का मौका मिलेगा। इस अनुभव को आप जीवन में कभी नहीं भूल पाएंगे। यह नैनीताल में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

इंडियन बैंक का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़कर 3,273 करोड़ रुपये पर

Big B ने दिया KBC 18 में आने का सुनहरा मौका, Google AI की मदद से अब करें रजिस्ट्रेशन

एसबीआई ने एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट में बेची 1.42 प्रतिशत हिस्सेदारी, 30 निवेशकों से जुटाए 1,655 करोड़ रुपये

राम मंदिर में चढ़ावे की कथित हेराफेरी की जांच संबंधी याचिकाओं पर 13 जुलाई को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट