Skin Care: होममेड फेस पैक रोज लगाना सही है या गलत? जानिये सही फ्रीक्वेंसी

By मिताली जैन | Mar 22, 2026

आज के समय में लोग मार्केट में मिलने वाले प्रोडक्ट्स से ज्यादा होममेड उपायों पर भरोसा करते हैं। दादी-नानी के जमाने से चले आ रहे ये नुस्खे ना केवल बजट फ्रेंडली हैं, बल्कि नेचुरल भी हैं और इनके रिजल्ट्स भी काफी अच्छे होते हैं। यही वजह है कि हम में से ज्यादातर लोग अपनी स्किन को पैम्पर करने के लिए घर पर ही फेस पैक बनाकर लगाते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Skin Care: रोज ट्रैवल करने के बावजूद स्किन को कैसे रखें क्लीन और ग्लोइंग, जानें यहां

नॉर्मल स्किन

नॉर्मल स्किन बैलेंस्ड होती है, इसलिए उसको ज्यादा पुश करने की जरूरत नहीं होती है। इसलिए, आपके लिए प्रति सप्ताह 2-3 बार फेस पैक लगाना पर्याप्त है। आप सप्ताह में एक दिन  हाइड्रेटिंग पैक जैसे दही व शहद बेस्ड, एक दिन ग्लो पैक हल्दी व बेसन बेस्ड और एक दिन फ्रूट बेस्ड फेस पैक लगा सकती हैं। 

रूखी स्किन

रूखी स्किन में पहले ही मॉइश्चर की कमी होती है, इसलिए अगर आप ज्यादा फेस पैक लगाएंगी तो इससे स्किन और भी ज्यादा रूखी व खिंची-खिंची महसूस होगी। इसलिए आप सप्ताह में बस एक से दो बार ही फेस पैक लगाएं। अपनी स्किन के रूखेपन को कम करने के लिए आप मलाई, शहद या एलोवेरा आदि का इस्तेमाल करें। चूंकि आपकी स्किन रूखी है तो ऐसे में आप मुल्तानी मिट्टी से बचें। साथ ही, फेस पैक के बाद मॉइश्चराइजर भी जरूर लगाएं।

ऑयली स्किन

चूंकि ऑयली स्किन में अतिरिक्त सीबम होता है, तो थोड़ा नियंत्रण जरूरी है। अगर आप हर दिन फेस पैक लगाएंगी तो इससे स्किन पर रिवर्स इफेक्ट होगा और स्किन और भी ज्यादा ऑयल बनाएगी। इसलिए, आप सप्ताह में दो से तीन बार फेस पैक लगाएं। फेस पैक बनाते समय आप मुल्तानी मिट्टी, नीम या गुलाब जल आदि का इस्तेमाल करें। यह इंग्रीडिएंट्स आपकी स्किन के अतिरिक्त ऑयल को कम करने में मदद करेंगे।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

WFI का बड़ा एक्शन: WADA नियमों के उल्लंघन पर Vinesh Phogat की वापसी पर लगी रोक

Lionel Messi का डबल धमाका, Inter Miami को दिलाई जीत और MLS में रचा नया इतिहास

El Clásico का महामुकाबला: Barcelona खिताब पक्का करने उतरेगी, Real Madrid के सामने लाज बचाने की चुनौती।

Chennai में क्रिकेट और राजनीति का Super-Day, CSK की Fans से अपील- स्टेडियम में Politics नहीं!