आटे की मदद से बनाएं यह मजेदार बर्फी, हर कोई पूछेगा रेसिपी

By मिताली जैन | Oct 28, 2020

जब भी घर में खाना परोसा जाता है तो उसके बाद कुछ ना कुछ मीठा खाने का मन करता है। लेकिन घर पर हमेशा कुछ ना कुछ मीठा हो ही, यह जरूरी नहीं है। हालांकि अगर आप मीठा खाने के शौकीन हैं तो आपको आटे की मदद से बनने वाली इस बर्फी की रेसिपी के बारे में जरूर जानना चाहिए। वैसे तो आटे की मदद से कई चीजों को बनाया जा सकता है, लेकिन आटे की बर्फी एक ऐसी रेसिपी है, जो बड़ों से लेकर बच्चों तक हर किसी को पसंद आती है। तो चलिए आज हम आपको आटे की बर्फी बनाने की विधि के बारे में बता रहे हैं−

डेढ़ कप गेंहू का आटा

आधा कप घी

आधा कप मिल्क पाउडर

एक कप चीनी

एक कप पानी

आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर

विधि−

आटा बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले आप एक पैन लें। अब इसमें घी हल्का गर्म करें। इसके बाद इसमें आटा डालें और इसे गोल्डन होने तक रोस्ट होने दें। जब आटे में से खुशबू आए तो आप आंच बंद कर दें। अब इसमें मिल्क पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दें।

अब एक दूसरा पैन लें। अब इसमें चीनी और पानी डालें। इसे तब तक गर्म करें, जब तक कि चीनी मेल्ट ना हो जाए। अब एक प्लेट लेकर उस पर घी की मदद से हल्का ग्रीस करें। ध्यान रखें कि चीनी की चाशनी बहुत अधिक ना उबलें। बस आप चिपचिपी चाशनी तैयार करें। अब आंच बंद कर दें और एक तरफ रखें। अब गैस को धीमा करके आटे के मिश्रण में चीनी का सिरप डालकर मिक्स करें। इसे तब तक पकाएं, जब तक कि वह पैन ना छोड़ने लगे।

इसे भी पढ़ें: कुछ मीठा खाने का है मन तो बनाएं चना दाल बर्फी

इसके बाद आंच बंद करें और ट्रे में ट्रांसफर करें। इसे फैलाएं और इसे ऊपर से चिकना करें। किसी भी ड्राई फ्रूट्स / सिल्वर वार्क से गार्निश करें। करीबन 15−30 मिनट के लिए सेट होने दें। 15 मिनट बाद चेक करें। अगर बर्फी सेट हो गई है तो उसे टुकड़ों में काटें।

आपकी आटे की बर्फी तैयार है। आप इसे फैमिली के साथ एन्जॉय कर सकते हैं।

जब हमने इस रेसिपी से आटा बर्फी को बनाया तो यकीनन यह बेहद ही टेस्टी थी। अगर आप आटा हलवा नहीं खाते तो आटा बर्फी आपको एक बार जरूर ट्राई करनी चाहिए।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश में बारिश प्रभावितों को तुरंत सहायता और किसानों को मुआवजा देने का CM Yogi ने दिया आदेश

Simdega में 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी युवक गिरफ्तार

IGI Airport पर 9.33 करोड़ रुपये का Hydroponic Ganja जब्त, बैंकॉक से आए दो गिरफ्तार

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने Diplomatic Community के साथ मनाया दिवाली मिलन