काढ़ा पीने से फायदा ही नहीं, हो सकते हैं यह नुकसान भी, जानिए

By मिताली जैन | Jan 23, 2022

कोरोना काल में संक्रमण से बचाव और बेहतर इम्युनिटी के लिए घर-घर में काढ़ा बनाया जा रहा है। खुद आयुष मंत्रालय ने भी लोगों से इसे पीने की सिफारिश की है। यूं तो काढ़े के अपने कई हेल्थ बेनिफिट्स हैं और एक आयुर्वेदिक उपाय होने के कारण इसे हर किसी के लिए बेहद सुरक्षित भी माना जाता है। लेकिन पिछले कुछ समय से लोगों को इसके कई साइड इफेक्ट्स भी झेलने पड़े हैं। इसकी मुख्य वजह रही है काढ़े का गलत तरीके से सेवन करना।

एसिडिटी व हार्ट बर्न की समस्या

कुछ लोगों को काढ़ा पीने के बाद एसिडिटी, हार्ट बर्न व बॉडी में इरिटेशन की शिकायत का सामना करना पड़ा है। इसके पीछे की मुख्य वजह है काढ़े को गलत तरीके से बनाना। कुछ लोग काढ़ा बनाते समय उसमें पानी अधिक डालते हैं और उसे काफी पकाते हैं। जिससे उसमें मौजूद मसाले बहुत अधिक हीट अप हो जाते हैं और फिर लोगों को यह स्वास्थ्य समस्या होती है।

प्रभासाक्षी टिप- काढ़े को ओवर बॉयल ना करें। पानी में एक उबाल आने के बाद आप उसे छानकर पी लें। यह आपको उतना ही लाभ पहुंचाएगा।

इसे भी पढ़ें: दिमाग के लिए घातक साबित हो सकती हैं आपकी ये 7 आदतें, आज ही छोड़ दें

पाइल्स की समस्या

काढ़ा आपके लिए पाइल्स की समस्या की वजह भी बन सकता है। दरअसल, कुछ लोग हेल्दी रहने के चक्कर में जरूरत से ज्यादा काढ़े का सेवन करने लग जाते हैं।ं लेकिन काढ़ा बनाते समय काली मिर्चव दालचीनी जैसे इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल किया जाता है, जिनकी तासीर काफी गर्म होती है। आवश्यकता से अधिक इन चीजों का सेवन आपके लिए पाइल्स या स्किन रैशेज की वजह बन सकता है।

प्रभासाक्षी टिप- हेल्दी रहने के लिए काढ़े का नियमित मात्रा में सेवन करें। दिन में आधे से एक कप से अधिक काढ़ा ना पीएं।  

बॉडी डिहाइड्रेशन की समस्या 

इस बात में कोई दोराय नहीं है कि काढ़े का सेवन सेहत के लिए बेहद लाभदायक होता है। लेकिन इसकी तासीर काफी गर्म होती है और इसलिए जब आप नियमित रूप से काढ़े का सेवन करते हैं तो यह आपकी बॉडी को ड्राई बनाता है। ऐसे में अपनी बॉडी में हाइड्रेशन लेवल को बनाए रखने के लिए आपको अपने लिक्विड इनटेक पर भी पर्याप्त ध्यान देना चाहिए।

प्रभासाक्षी टिप- अगर आप नियमित रूप से काढ़ा पीते हैं तो आपको अपनी डेली डाइट में सूप, जूस, नारियल पानी, नींबू पानी जैसे कई तरह के लिक्विड्स को शामिल करना चाहिए।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

मानसून में Transparent Top न बन जाए Fashion Blunder, इन 3 Tricks से पाएं Glamorous Look

Punjab Congress में सुलह की कोशिशें तेज, Baghel कल Channi से मिलेंगे

Ethanol Blended Petrol के बारे में Ministry of Petroleum and Natural Gas ने दिए तमाम सवालों के जवाब

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे मजबूत होकर 95.33 के स्तर पर बंद हुआ