गर्मियों में रोजाना करें प्याज का सेवन, दूर होंगी ये स्वास्थ्य समस्याएं और होंगे ये बेहतरीन लाभ

By प्रिया मिश्रा | Apr 02, 2022

प्याज एक ऐसी सब्जी है जो आपको अमूमन हर घर में मिल जाएगी। प्याज का इस्तेमाल खाने में तड़के के तौर पर होता है। कुछ लोग सलाद में भी कच्चे प्याज का सेवन करते हैं। प्याज ना केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। इसमें काफी मात्रा में विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। खासतौर पर गर्मियों में प्याज का सेवन करना बहुत फायदेमंद माना जाता है। इस मौसम में प्याज खाने से आपको कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको प्याज खाने के फायदे बताने जा रहे हैं -

गर्मियों में प्याज का सेवन करने से लू लगने से बचाव होता है। इसके साथ ही प्याज खाने से गर्मी के कारण होने वाली अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। आप गर्मियों में प्याज को फोड़कर इससे दरदरा पीसकर इसे पानी में डालें। फिर इस पानी में अपने पैर डालकर बैठ जाएं। इससे गर्मी और लू उत्तर जाएगी। आप चाहें तो प्याज को पीसकर इसे हाथों पर भी मल सकते हैं। 

शरीर को ठंडक पहुंचाए 

गर्मियों में प्याज का सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है। दरअसल, प्याज की तासीर ठंडी होती है, जिसकी वजह से गर्मियों में बॉडी टेंपरेचर को नार्मल रखने में मदद करता है।


दिल के लिए फायदेमंद

प्याज का सेवन हमारे दिल की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जिससे शरीर में सूजन कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा प्याज के सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद मिलती है। प्याज के सेवन से हाई बीपी की समस्या दूर होती है और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। 

ब्लड शुगर लेवल रहता है कंट्रोल

डायबिटीज के मरीजों के लिए भी प्याज का सेवन फायदेमंद माना जाता है। प्याज खाने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। प्याज का सेवन करने से ब्लड में ग्लूकोज का लेवल कम हो जाता है। शुगर के मरीजों को गर्मियों में प्याज का सेवन करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: ज़्यादा मात्रा में करते हैं पालक का सेवन तो हो जाएं सावधान! हो सकती हैं ये गंभीर समस्याएं

अपच की समस्या दूर करे 

प्याज का सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। जिन लोगों को अपच की समस्या होती है, उन्हें प्याज का सेवन करने से लाभ होता है। इसके साथ ही प्याज का सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने में भी मदद मिलती है। 

पीरियड्स पेन से राहत 

जिन महिलाओं को पीरियड्स के दौरान दर्द या हैवी ब्लीडिंग की समस्या होती है, उनके लिए प्याज का सेवन फायदेमंद होता है। शहद में प्याज मिलाकर खाने से पीरियड्स पेन को कम करने में मदद मिलती है।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

बस बहुत हो गया! आशुतोष राणा से लेकर बाबा रामदेव तक, Kangana Ranaut ने सक्सेस-O-मीटर पर सबको किया पस्त

Raksha Bandhan 2026 पर भाई को न बांधें ये 4 तरह की Rakhi, जानें Shubh Muhurat और Vastu के जरूरी नियम

Career Tips: कोडिंग की जरूरत नहीं, Prompt Engineering में महारत हासिल कर पाएं High Salary Job

Shehbaz Sharif सरकार की बढ़ेगी मुश्किल? Imran Khan को अस्पताल न भेजने पर PTI ने फिर खटखटाया SC का दरवाजा