मीठी तुलसी से मिलते हैं यह गजब के फायदे, जानकर दंग रह जाएंगे आप

By मिताली जैन | Jan 15, 2021

तुलसी के औषधीय गुणों के बारे में तो आपने यकीनन सुना ही होगा। आमतौर पर लोग घरों में तुलसी का पौधा लगाकर ना सिर्फ उसका सेवन करते हैं, बल्कि उसकी पूजा भी करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी मीठी तुलसी और उससे मिलने वाले फायदों के बारे में सुना है। स्टीविया जिसे मीठी तुलसी के नाम से भी जाना जाता है, इसका स्वाद चीनी से भी 300 गुना मीठा होता है और यह सेहत के लिए भी उतनी ही गुणकारी है। स्टीविया वास्तव में सूरजमुखी परिवार के लगभग 240 प्रजातियों में पाया जाने वाला एक जीनस है, जो मुख्य रूप से अमेरिका के अलग−अलग भागों में पाया जाता है। तो चलिए जानते हैं इससे मिलने वाले कुछ बेमिसाल लाभ−

हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि इसका इस्तेमाल सालों से एक स्वीटनर के रूप में किया जाता रहा है। वैसे यह मधुमेह रोगियों के लिए बेहद ही लाभकारी है। ग्लूकोज रक्त पर स्टीविया का प्रभाव नग.य होता है, यहां तक कि ग्लूकोज सहनशीलता को यह बढ़ाता है, इसलिए, यह नेचुरल स्वीटनर के रूप में मधुमेह रोगियों और कार्बोहाइड्रेट नियंत्रित आहार पर रहने वाले अन्य लोगों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है।

बढ़ाए रोग प्रतिरोधक क्षमता

हेल्थ एक्सपर्ट का यह भी मानना है कि स्टीविया यानि मीठी तुलसी आपके शरीर की रोग−प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाती है और ऐसा इसमें मौजूद एंटी−ऑक्सीडेंट्स के कारण होता है। गौरतलब है कि स्टीविया में फलेवोनोइड्स, टैनिन, ट्राइटरपेन्स, कैफीनोल, कैफिक एसिड और क्वेरसेटिन जैसे कई एंटी−ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। जो हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं।

इसे भी पढ़ें: जल्दी वज़न घटाने के लिए पिएं इन 10 फल और सब्ज़ियों का जूस

कम करें वजन

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, अगर आप अपना वजन नेचुरली कम करना चाहते हैं तो ऐसे में स्टीविया को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। दरअसल, यह एक नेचुरल स्वीटनर है, जिसके कारण इसे प्रोसेस्ड नहीं किया जाता। रिसर्च से भी यह साबित हुआ है कि स्टीविया में मिठास चीनी से कहीं ज्यादा होता है, लेकिन इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत ही कम होती है। ऐसे में अगर आप अपने स्वाद से समझौता किए बिना वजन को नियंत्रित रखना चाहते हैं तो मीठी तुलसी यकीनन इसमें आपकी मदद करेगी।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Lewis Hamilton की Barcelona में धमाकेदार वापसी, Ferrari को दिलाई सीजन की पहली जीत

Organic और Zero Maida प्रोडक्ट्स खरीदने से पहले सावधान! FSSAI ने कई Brands को भेजा नोटिस।

G7 Summit से पहले France में हलचल तेज, क्या होगी PM Modi और Donald Trump की मुलाकात? इन मुद्दों पर नजर।

Dharamsala में Shubman Gill और KL Rahul का तूफान, Team India ने Afghanistan को बुरी तरह हराया