शिवाजी को छत्रपति शिवाजी महाराज बनाने वाली राजमाता, जानें मां जीजाबाई के जीवन के प्रेरक प्रसंग

By अभिनय आकाश | Jun 17, 2022

सृष्टि के आदि से लेकर अब तक न जाने कितनी दफा नारी शक्ति का चमत्कार देखने को मिला है। जब-जब अधर्म ने धर्म को, अन्याय ने न्याय को और असत्य ने सत्य को पराभूत करने का प्रयत्न किया। तब-तब ही नारी शक्ति ने आगे बढ़कर धर्म, न्याय और सत्य की रक्षा की है। शिवाजी जिन्हें हम छत्रपति शिवाजी कहकर सम्मान देते हैं। जिन्हें हम एक महान योद्धा और मराठा साम्राज्य के पहले राजा के तौर पर जानते हैं। स्वराज के लिए लड़ने वाले आज भी महाराज को भगवान की तरह पूजते हैं। उनके किस्से आज भी बड़े गर्व से सुने और सुनाए जाते हैं। लेकिन इन सब के बीच हम उस महिला को भूल जाते हैं जिन्होंने शिवाजी को छत्रपति शिवाजी महाराज बनाया। आज आपको वीर शिवाजी की माता जीजाबाई के बारे में बताते हैं।

इसे भी पढ़ें: राजा श्री दाहिर सेन जी ने न्योछावर कर दिया था हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए अपना पूरा परिवार

जीजाबाई की देशभर्ति और उनके शौर्य की जितनी भी प्रशंसा की जाए वो कम है। उन्होंने शिवाजी को स्वराज्य की शिक्षा दी और उन्हें एक महान योद्धा के रूप में पाला। शिवाजी जब 14 वर्ष के थे, तब शाहजी राजे ने उन्हें पुणे की जागीर सौंप दी। बेशक, जागीर के प्रबंधन की जिम्मेदारी जीजाबाई पर आ गई। जीजाबाई और शिवाजी कुशल अधिकारियों के साथ पुणे पहुंचे। निजामशाह, आदिलशाह और मुगलों की वजह से पुणे की स्थिति बेहद खराब हो गयी थी। ऐसी परिस्थितियों में उन्होंने दादोजी कोंडादेव के साथ मिलकर पुणे शहर का पुनर्विकास किया। जीजाबाई ने शिवाजी को रामायण, महाभारत की कहानियाँ सुनाईं। सीता का हरण करने वाले रावण को मारने वाले राम कितने पराक्रमी थे, बकासुर का वध करने वाले और वाले भीम कितने पराक्रमी थे। जीजाबाई ने शिवजी को न केवल कहानी सुनाई बल्कि कुर्सी के बगल में बैठकर राजनीति का पहला पाठ भी सिखाया।

जीजाबाई एक कुशल घुड़सवारी भी थी और कुशलता से तलवार चलाने में भी निपुण थी। उन्होंने कस्बा गणपति मंदिर की स्थापना की। उन्होंने केवरेश्वर मंदिर और तांबाडी जोगेश्वरी मंदिर का भी जीर्णोद्धार किया। 17 जून 1674 को जीजाबाई की मृत्यु हो गई।

- अभिनय आकाश

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार