केले की मदद से बनाए यह टेस्टी वड़े, मांग-मांगकर खाएंगे लोग

By मिताली जैन | Sep 29, 2022

केला एक ऐसा फल है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद ही लाभकारी माना गया है। आमतौर पर, लोग केले को यूं ही एक फल की तरह खाना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो इसकी मदद से अन्य भी कई तरह की रेसिपीज बना सकते हैं। मसलन, केले की मदद से वड़े भी बनाए जा सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कच्चे केले से वड़े बनाने की आसानी रेसिपी के बारे में बात रहे हैं-

फिलिंग के लिए

- 4 कच्चे केले

- 1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)

- 1 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर

- 3 चम्मच चीनी

- 2 चम्मच नींबू का रस

- 1 बड़ा चम्मच धनिया पत्ती (बारीक कटी हुई)

- नमक स्वादअनुसार

तड़के के लिए

- 1/2 छोटा चम्मच सरसों के दाने

- 1/2 छोटा चम्मच उड़द दाल

- 1/2 छोटा चम्मच जीरा

- 1 छोटा चम्मच तेल

- 4-6 करी पत्ता

इसे भी पढ़ें: धनिया या नारियल नहीं, बनाएं मूंगफली की चटनी

बैटर के लिए 

- 1 बड़ा चम्मच बेसन

- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर 

- 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर 

- नमक स्वादअनुसार

- तलने के लिए तेल

बनाने का तरीका-

सबसे पहले वड़े की फिलिंग तैयार करेंगे। इसके लिए केले को प्रेशर कुकर में लगभग 3 सीटी आने तक उबाल लें और इसे ठंडा होने दें। अब छिलका हटा दें और उबले केलों को एक बाउल में मैश कर लें।

हरी मिर्च, चीनी, नमक, नींबू का रस, हरा धनिया और गरम मसाला पाउडर डालें। सभी सामग्री को बहुत अच्छे से मिला लें। अब तड़के की तैयारी करें। एक पैन में तेल गरम करें और उसमें उड़द दाल के साथ राई डालें। जब राई चटकने लगे तो उसमें जीरा और करी पत्ता डालें। इस तड़के को स्टफिंग में डालकर अच्छी तरह मिला लें।

अब बैटर के लिए सभी सामग्री को मिला लें और पानी का प्रयोग कर घोल का घोल बना लें। स्टफिंग के मिश्रण से लगभग 12 बराबर गोले बनाकर एक तरफ रख दें। कढ़ाई में तलने के लिए तेल गरम करें। जब तेल पर्याप्त गर्म हो जाए, तो बॉल्स को बैटर में डुबोएं और ध्यान से तेल में तलने के लिए रखें। वड़े को सभी तरफ से सुनहरा होने तक तल लें। इसे अब्सॉर्बेंट पेपर पर निकाल लें। केला वड़ा को हरी चटनी, खजूर और इमली की चटनी या टमाटर केचप के साथ गरमा गरम परोसें।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Rajasthan Panchayat Election: 16 जिलों की 3314 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच के लिए मतदान

2060 तक तीन गुना से अधिक बढ़ सकता है परमाणु ऊर्जा का उपयोग: संयुक्त राष्ट्र परमाणु एजेंसी

कोटिया विवाद पर Odisha सरकार Supreme Court पहुंची, आंध्र प्रदेश पर अवमानना का आरोप

UP Governor Anandiben Patel ने 15 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित, समाज सुधार में योगदान का दिया संदेश