घर पर तवा बर्गर बनाने के बाद बाहर का खाना भूल जाएंगे बच्चे

By मिताली जैन | Nov 01, 2019

बर्गर बच्चों के मन को बहुत भाता है। चाहे आप मूवी देखने जाएं या कहीं बाहर घूमने, बच्चे हमेशा ही बर्गर खाने की जिद कर बैठते हैं। कई बार तो बच्चों के साथ आप भी बड़े मजे से बर्गर खाते होंगे, लेकिन यह जरूरी नहीं है कि हर बार बर्गर बाहर से ही मंगवाया जाए। अगर आप चाहें तो घर पर भी बेहद आसानी से तवा बर्गर तैयार कर सकती हैं। इसे बनाना भी आसान है और यह खाने में इतना टेस्टी होता है कि अगर आपने एक बार तवा बर्गर बनाकर खाया तो फिर कभी भी बाहर से बर्गर नहीं मंगवाएंगी। तो चलिए शुरू करते हैं तवा बर्गर बनाना−

सामग्री−

आधा शिमलामिर्च

एक टमाटर

लहसुन

दो−तीन हरी मिर्च

एक प्याज

गाजर का टुकड़ा

पनीर आठ−दस क्यूब्स

एक उबला आलू

बीन्स

अदरक

तीन टेबलस्पून मक्खन

जीरा

वेजिटेबल ऑयल

आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर 

एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर 

एक छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर

कसूरी मेथी

नमक

पावभाजी मसाला

2−3 चम्मच टोमेटो कैचप

तीन चम्मच शेजवान सॉस

तीन से चार क्यूब्स चीज़

बन 

इसे भी पढ़ें: घर पर कुछ इस तरह से बनाएं बाजार जैसा सांभर

विधि− तवा बर्गर बनाने के लिए आप सबसे पहले सारी सब्जियों को बेहद बारीक काटें। अब एक तवा लेकर उसमें थोड़ा सा मक्खन डालें। साथ ही इसमें एक चम्मच वेजिटेबल ऑयल डालें। इसके बाद इसमें जीरा, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर चलाएं। अब इसमें प्याज डालकर हल्का सा भूनें। अब इसमें आधा चम्मच हल्दी पाउडर, एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालकर मिक्स करें। अब इसमें शिमला मिर्च, बीन्स व कसूरी मेथी डालकर फिर से मिलाएं। इसके बाद इसमें कटी हुई गाजर मिक्स करें। अब इसमें टमाटर व नमक डालकर अच्छी तरह पकाएं। अब इसमें एक चम्मच पावभाजी मसाला और पनीर डालकर मिला लें। लास्ट में इसमें उबला आलू मैश करके डालें और अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद इसमें टोमेटो कैचप, शेजवान सॉस डालकर हल्के हाथों से मिक्स करें। आखिर में बारी आती है चीज मिलाने की। आप चीज की स्लाइस या चीज़ क्यूब्स को कद्दूकस करके मिलाएं। आप इसमें बिल्कुल जरा सा पानी मिलाकर चीज़ को पिघलने दें। आपका तवा बर्गर का मसाला बनकर तैयार है।

अब बारी आती है बर्गर के लिए बन तैयार करने की। इसके लिए आप बन को बीच से काटें और उसमें तैयार मसाला डालें। अब एक पैन गर्म करके इसमें थोड़ा सा बटर, पावभाजी मसाला और हल्की सी मिर्च डालकर तवा बर्गर को दोनों तरफ से अच्छे से कोट करें। 

बस आपका तवा बर्गर रेडी है। आप इसे जब भी मन करे, बनाकर मजे से खाएं।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है