गर्मियों में खीरा खाने से पहले जान लें ये बात वरना सेहत को होगा भारी नुकसान

By प्रिया मिश्रा | Apr 08, 2022

गर्मियों का मौसम शुरू होते ही हमारे खाने में एक चीज़ शामिल हो जाती है, और वो है खीरा। खीरे का ठंडा-ठंडा रायता, सलाद, या खीरे की सब्जी या कच्चा खीरा। लोग कई तरीकों से इसे अपने खाने में शामिल करते हैं। चिलचिलाती गर्मी में खीरा ठंडक तो देता ही है, इसके साथ ही यह हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। खीरे में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन मौजूद होते हैं और इसमें कैलोरी बहुत कम होती है। यही वजह है कि जो लोग वजन कम करना चाहते हैं वे ज़्यादा मात्रा में खीरे का सेवन करते हैं। खीरे में बहुत अधिक मात्रा में पानी होता है इसलिए गर्मियों में खीरे के सेवन से शरीर में पानी की कमी नहीं होती। कुल मिलकर खीरे में बहुत से गुण मौजूद होते हैं, जो हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन खीरा खाने का फायदा तभी होता है जब इसे सही तरीके से खाया जाए। डॉक्टर्स के मुताबिक खीरा खाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए वरना इससे हमारे स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं कि खीरा खाने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - 

इसे भी पढ़ें: बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए जरूर खाएं ये सब्जियाँ, दिल की बीमारियों का खतरा होगा कम

न्यूट्रिशनिस्ट के मुताबिक, खीरे में कुकुरबिटेसिन नामक तत्व पाया जाता है, जो खीरे की कड़वाहट के लिए भी जिम्मेदार होता है। डॉक्टर्स के मुताबिक, फूलगोभी और ब्रोकोली की तरह, रात में ज़्यादा मात्रा में खीरा खाने से गैस, पेट फूलना और अपच की समस्या हो सकती है। यह सभी समस्याएं कुकुरबिटेनिस के कारण ही होती हैं। 

खीरे में 95 प्रतिशत मात्रा तक पानी होता है इसलिए खीरा खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। खीरे में कुकुरबिटेसिन, खीरे के छिलके में ज्यादा पाया जाता है इसलिए खीरा को खाने से पहले हमेशा अच्छी तरह धोकर, छीलकर और इसका ऊपरी भाग हटा कर ही खाना चाहिए।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर