Health Budget 2022: मेंटल हेल्थ को लेकर सरकार गंभीर, जानें स्वास्थ्य के क्षेत्र में इस बजट से क्या मिला?

By अभिनय आकाश | Feb 01, 2022

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साल 2022-23 का बजट पेश किया। इस बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र को लेकर कई अहम घोषणाएं की गई। सीतारमण ने स्वास्थ्य क्षेत्र पर विशेष जोर देने की बात कही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट पेश करते हुए कहा कि मानसिक स्वास्थ्य परामर्श के लिए एक राष्ट्रीय टेली-मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। आईआईटी बैंगलोर कार्यक्रम के लिए तकनीकी सहायता प्रदान करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य पारिस्थितिकी तंत्र के लिए एक खुला मंच तैयार किया जाएगा।

इसमें स्वास्थ्य प्रदाताओं और स्वास्थ्य सुविधाओं की डिजिटल रजिस्ट्रियां, विशिष्ट स्वास्थ्य पहचान और स्वास्थ्य सुविधाओं तक सार्वभौमिक पहुंच शामिल होगी।

इसमें उत्कृष्टता के 23 टेली मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों का एक नेटवर्क शामिल होगा, जिसमें निम्हंस नोडल केंद्र होंगे और आईआईआईटी बैंगलोर प्रौद्योगिकी सहायता प्रदान करेगा।

कोरोना संकट के बीच हमारे टीकाकरण अभियान की गति ने बहुत मदद की है। प्रोडक्शन से जुड़ी प्रोत्साहन योजनाओं को 14 सेक्टर्स में बहुत बेहतर रेस्पॉन्स है।

राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य पारिस्थितिकी तंत्र के लिए एक खुला मंच तैयार किया जाएगा। इसमें स्वास्थ्य प्रदाताओं और स्वास्थ्य सुविधाओं की डिजिटल रजिस्ट्रियां, विशिष्ट स्वास्थ्य पहचान और स्वास्थ्य सुविधाओं तक सार्वभौमिक पहुंच शामिल होगी।

इसे भी पढ़ें: 5जी का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर, कब आएगी 5G मोबाइल सर्विस? वित्त मंत्री ने दी अहम जानकारी

वित्त मंत्री ने पेश किया अपना चौथा बजट

बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना चौथा बजट पेश कर रही हैं जिसका उद्देश्य भारत के लिए दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था का टैग बनाए रखना है। बजट उत्तर प्रदेश में पहले चरण के मतदान से कुछ दिन पहले आता है, जिसमें चार अन्य राज्यों के साथ एक नई राज्य सरकार का चुनाव करने के लिए मतदान होने जा रहा है। मार्च में समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था के 9.2 प्रतिशत के विस्तार का अनुमान है, पिछले वित्त वर्ष में 7.3 प्रतिशत के रही थी।  

प्रमुख खबरें

Samruddhi Expressway पर कार सवार से हथियार के बल पर लूट, Thane पुलिस ने पकड़े पांच आरोपी

चुनाव में मिली करारी हार, ट्रंप-वेंस के रिश्तों में पड़ी दरार! रिपब्लिकन पार्टी में मच गया हाहाकार!

गोकुल डेयरी चुनाव: Rohit Pawar ने सरकार पर लगाया जनादेश की अनदेखी का आरोप

Health Tips: Processed Food खाने से बढ़ता है Diabetes, BP और Heart Disease का खतरा