Prabhasakshi Newsroon । किसका बजेगा बाजा, कौन बनेगा राजा, जानें क्या कहते हैं Exit Polls

By अंकित सिंह | Mar 08, 2022

पांच राज्यों में हुए चुनाव संपन्न हो गए हैं। उत्तर प्रदेश के अलावा पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में चुनाव हुए थे। इन राज्यों के नतीजे 10 मार्च को आएंगे। हालांकि एग्जिट पोल आ चुके हैं। इन चुनावों में सबसे ज्यादा चर्चा उत्तर प्रदेश की रही। सबकी निगाहें इस बात पर भी टिकी है कि आखिर उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार बन रही है। एग्जिट पोल की माने तो उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाती दिखाई दे रही है। 

जन की बात एग्जिट पोल के अनुसार यूपी में बीजेपी को 222 से 260 सीटें मिल सकती है।  सपा के खाते में 135 से 165 सीटें मिल सकती है। बसपा को 4 से 9 सीट मिल सकती है। कांग्रेस को 1 से तीन सीटें मिल सकती है। अन्य के खाते में 3 से 4 सीटें जा सकती है। इंडिया टीवी के एग्जिट पोल में यूपी में बीजेपी गठबंधन को 211 से 225 सीटें मिलने की संभावना है। सपा गठबंधन को 146-160 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलावा बसपा को 14 से 24 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस को महज 4 से 6 सीटें मिलती दिख रही हैं। न्यूज 24 और चाणक्य के एग्जिट पोल की मानें तो उत्तर प्रदेश में भाजपा 294 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत की सरकार बना सकती है। वहीं समाजवादी पार्टी को 105 सीटें मिलती दिखाई दे रही है। बात बहुजन समाज पार्टी की करें तो इस बार भी मायावती की पार्टी का प्रदर्शन उत्तर प्रदेश में अच्छा नहीं होता दिख रहा है। उन्हें दो सीटें मिलती दिखाई दे रही है। कांग्रेस एक जबकि अन्य के खाते में भी एक सीट जाती हुई दिखाई दे रही है। आज तक माय ऐक्सेस इंडिया के एग्जिट पोल की माने तो उत्तर प्रदेश में भाजपा जबरदस्त बहुमत के साथ सत्ता में वापसी कर रही है। भाजपा को 288 से 326 सीटों के बीच सफलता मिल सकती है। जबकि समाजवादी पार्टी 71 से 101 सीटें जीतने में कामयाब होगी 3 से 9 सीटें बसपा के खाते में जाएंगी। जबकि कांग्रेस 1 से 3 सीटों पर जीत हासिल  करती दिखाई दे रही है वहीं अन्य के खाते में 2 से 3 सीटें जा सकती हैं। एबीपी सी वोटर के मुताबिक बीजेपी को 228 से 244 सीटें मिल सकती है, जबकि समाजवादी पार्टी को 132 से 148 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही है। बसपा के खाते में 13 से 21 सीटें जा सकती हैं जबकि कांग्रेस 4 से 8 सीटों पर सिमट आती हुई दिखाई दे रही है अन्य के खाते में 2 से 6 सीटें हैं।

इसे भी पढ़ें: Goa Exit poll 2022: गोवा में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर

पंजाब

अब बात पंजाब के करते हैं ज्यादातर एग्जिट पोल ने पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती दिखाई दे रही है। इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में पंजाब में आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत का अनुमान जताया गया है। पंजाब में आप को 76 से 90  सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि कांग्रेस को 19 से 31 और बीजेपी को 1-4 सीटें मिल सकती हैं। अकाली दल के खाते में 7 से 11 सीटें जाती हुई दिखाई दे रही है। सी वोटर के एग्जिट पोल के अनुसार आम आदमी पार्टी को पंजाब में 51 से 61 सीटें, कांग्रेस को 22 से 28 सीटें और अकाली दल को 20 से 26 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही है। जबकि बीजेपी को 7 से 13 सीटें मिलने का अनुमान है। टुडेज चाणक्य ने पंजाब में आप को 100 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। कांग्रेस के खाते में 10 सीटें जा सकती है। बीजेपी को 1 सीट और अकाली दल के खाते में 6 सीटें जा सकती है। 

इसे भी पढ़ें: Punjab Exit poll 2022: चन्नी, भगवंत मान या कैप्टन, किस पर पंजाब की जनता को भरोसा?

उत्तराखंड

उत्तराखंड में कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। कांग्रेस और बीजेपी में मुकाबला बेहद दिलचस्प देखा जा रहा है। एबीपी सी मोटर के मुताबिक उत्तराखंड में भाजपा को 26 से 32 सीटें मिल सकती हैं जबकि  कांग्रेस 32 से 38 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है। आम आदमी पार्टी को 2 सीटें मिलती दिखाई दे रही है जबकि अन्य के खाते में 3 से 7 सीटें जा सकती हैं। आज तक माईऐक्सेस इंडिया की बात करें तो उत्तराखंड में 36 से 46 सीटों के साथ भाजपा सरकार बनाते हुए दिखाई दे रही है। कांग्रेस 20 से 30 सीटें हासिल कर सकती है जबकि अन्य खाते में 4 से 9 सीटें जाते हुए दिखाई दे रही हैं। टाइम्स नाउ के आंकड़ों के मुताबिक उत्तराखंड में भाजपा 35 सीटें जीत सकती हैं जबकि कांग्रेस 31, 1 आम आदमी पार्टी को और एक अन्य के खाते में जा सकती हैं। News24 टुडे चाणक्य की मानें तो 45 सीटों के साथ भाजपा एक बार फिर से उत्तराखंड में सरकार बना सकती है। 24 सीटें कांग्रेस के पास जाती हुई दिखाई दे रही है जबकि अन्य को 7 सीटें मिल सकती हैं। इंडिया टीवी सीएनएक्स ने भाजपा को उत्तराखंड में 35 से 45 सीटें मिलने का अनुमान जताया है जबकि 24 से 32 सीटें कांग्रेस और 2 से 4 सीटों पर अन्य जीत हासिल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: UP Exit Poll 2022: यूपी में आ रहे हैं योगी या अखिलेश? जानें क्या कह रहे हैं Exit Poll के आंकड़े

गोवा 

गोवा के एग्जिट पोल में कांग्रेस के लिए राहत की खबर आती दिखाई दे रही है। ज्यादातर एग्जिट पोल ने गोवा में कांग्रेस को बड़ी पार्टी के रूप में दिखाया है। एबीपी-सी वोटर के मुताबिक भाजपा 13 से 17 सीटें जीत सकती है जबकि 12 से 16 सीटें कांग्रेस को मिलती हुई दिखाई दे रही है। अन्य के खाते में 5 से 11 सीटें जा सकती हैं। आज तक माईऐक्सेस इंडिया के मुताबिक गोवा में भाजपा 14 से 18 सीटें, कांग्रेस 15 से 20 सीटें और अन्य के खाते में 2 से 9 सीटें जा सकतेी हैं। टाइम्स नाउ और News24 टुडे चाणक्य ने भाजपा को 14 सीटें, कांग्रेस को 16 सीटें और आम आदमी पार्टी को 4 सीट, अन्य के खाते में 6 सीटें जाने का अनुमान जताया है। इंडिया टीवी सीएनएक्स की माने तो गोवा में भाजपा को 16 से 22 सीटें, कांग्रेस को 11 से 17 सीटें, आम आदमी पार्टी को 0 से 2 सीटें और अन्य को 5-7 सीटें मिल सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें: एग्जिट पोल पर बोले केशव प्रसाद मौर्य, जनता 10 मार्च को सपा को समाप्त वादी पार्टी बना रही है

मणिपुर

पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर में दो चरणों में 28 फरवरी और 5 मार्च को मतदान हुआ। तमाम एग्जिट पोल में सूबे के सियासी समीकरण को लेकर अनुमान लगाए गए हैं। इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में मणिपुर में बीजेपी को प्रचंड बहुमत का अनुमान जताया गया है। मणिपुर में बीजेपी को 33 से 43 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि कांग्रेस को 4  से 8 और एनपीपी को 4  से 8 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 6 से 15 सीटें जाती हुई दिखाई दे रही है। सी वोटर के एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी को मणिपुर में 23 से 27 सीटें, कांग्रेस को 12 से 16 सीटें और एनपीपी को 10 से 14 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही है। जबकि एनपीएफ को 3 से 7 सीटें मिलने का अनुमान है। जन की बात ने मणिपुर में बीजेपी को 23 से 28 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। कांग्रेस के खाते में 10 से 14 सीटें जा सकती है। एनपीपी को 7 से 8  सीट और एनपीएफ के खाते में 5 से 8 सीटें जा सकती है। 

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश