अगर हाथों में बनता है H का निशान, तो समझिए बेहद भाग्यशाली हैं आप

By मिताली जैन | Sep 27, 2022

हाथों की रेखाएं व्यक्ति के जीवन का सार बताती हैं। हर व्यक्ति के हाथों की लकीरें अलग होती हैं और उन लकीरों के जरिए बनने वाली आकृति के जरिए व्यक्ति अपने जीवन के बारे में काफी कुछ जान सकता है। यह लकीरें उसकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के राज खोलती हैं। मसलन, किसी-किसी व्यक्ति के हाथ पर H  का निशान बनता है। इस निशान को बेहद ही लकी माना जाता है। हालांकि, ऐसे लोगों को अपने जीवन में सतर्कता बरतने की भी आवश्यकता होती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको H  निशान के अर्थ के बारे में बता रहे हैं-

हम सभी के हाथ में हृदय रेखा, भाग्य रेखा और मस्तिष्क रेखा होती है। यह तीनों रेखाएं अलग निशान बनाती हैं। कुछ लोगों के हाथ में इन रेखाओं से एम या एन बनता है। तो वहीं कुछ लोगों के हाथ में H का निशान बनता है। जिन लोगों के हाथ में यह निशान होता है, वह बेहद ही भाग्यशाली होते हैं। वह जिस भी काम में हाथ डालते हैं, उन्हें उसमें हमेशा ही सफलता मिलती है। हालांकि, ऐसा माना जाता है कि इस तरह के लोगों का भाग्योदय अक्सर 40 की उम्र के बाद होता है। 

इसे भी पढ़ें: हीरा रत्न धारण करने के हैं कई फायदे-नुकसान, पहनने से पहले जान लें सभी बातें

किस्मत ही नहीं, पैसों के भी धनी

जिन लोगों के हाथ में H  का निशान होता है, उन्हें अपनी मेहनत का फल मिलने में भले ही थोड़ी देर लगती हैं। लेकिन वह अपनी बढ़ती उम्र बेहद ही आरामदायक तरीके से बिताते हैं। दरअसल, जब इनका भाग्योदय होता है तो इन पर मां लक्ष्मी की कृपा भी होती है। जिससे इन्हें पैसे से संबंधित कोई समस्या नहीं होती है। यह ना केवल जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं, बल्कि एक आरामदायक जीवन भी बिताते हैं। हालांकि, इस सुखपूर्वक जीवन को जीने के लिए उन्हें लगभग 40 वर्ष का इंतजार करना पड़ता है। 

बरतें अतिरिक्त सतर्कता भी

यूं तो H के निशान वाले लोग बेहद ही भाग्यशाली माने जाते हैं। लेकिन फिर भी उन्हें अपने जीवन में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। दरअसल, ऐसे लोगों का दिल बेहद साफ होता है और वह हमेशा दूसरों की भलाई करना चाहते हैं। उनके इसी गुण के कारण लोग इन्हें छल लेते हैं। इसलिए ऐसे लोगों को किसी की मदद करने से पहले उसकी सच्चाई के बारे में जान लेना चाहिए।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Indonesia Forest Fire: बारिश के लिए 3000 लोगों ने पढ़ी विशेष नमाज

Pulwama में 2 संदिग्ध आतंकी मददगार गिरफ्तार, सुरक्षाबलों ने बरामद किए हथियार

Kashmiri Pandits पर हुए अत्याचार का चुन चुन कर हिसाब ले रही Modi सरकार, 1998 के Wandhama Massacre में 23 लोगों की निर्मम हत्या की फाइल दोबारा खोली

FedEx Delhi Airport Investment | ग्लोबल ट्रेड में भारत का तहलका! Delhi Airport पर बनेगा सुपर-फास्ट कार्गो हब, हर घंटे 5,000 पैकेजों की होगी प्रोसेसिंग!