स्किन के रूखेपन को दूर करेंगी ये चीजें

By मिताली जैन | Jan 28, 2023

हर व्यक्ति की स्किन अलग होती है। जिनकी स्किन रूखी होती है, उन्हें हमेशा अपनी त्वचा में एक इचीनेस की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जरूरत होती है कि आप अपनी स्किन का अतिरिक्त ख्याल रखें। स्किन के रूखेपन को दूर करने के लिए आपको अपने स्किन केयर रूटीन में कुछ बेहद ही हाइड्रेटिंग व मॉइश्चराइजिंग इंग्रीडिएंट्स को शामिल करने की जरूरत होती है। आप कुछ नेचुरल आइटम्स को अपनी स्किन पर अप्लाई करें। आपको कुछ ही समय में अपनी स्किन में अंतर नजर आने लगता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपकी स्किन पर लगाकर रूखेपन की समस्या से निजात पा सकते हैं-

शहद को स्किन के रूखेपन को दूर करने के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं और यह एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर के रूप में काम करता है। आप चाहें तो इसे सीधे ही अपनी स्किन पर लगाएं। इसके अलावा, आप इसकी मदद से एक बेहतरीन फेस पैक भी बना सकती हैं। आप इसमें थोड़ा दूध मिक्स करके बतौर फेस पैक स्किन पर लगाएं।

इसे भी पढ़ें: घर पर बनाएं ये स्क्रब, डेड स्किन की होगी छुट्टी

नारियल तेल और मेथीदाने का करें इस्तेमाल

स्किन के रूखेपन को दूर करने में ऑयल्स एक बेहद ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन्हीं में से एक है नारियल का तेल। आप इसे मेथीदाने के साथ लगाएं। आपको बस इतना करना है कि आप मेथी दाने को नारियल तेल के साथ पीसकर एक पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को हफ्ते में एक या दो बार अपनी स्किन पर लगाएं। मेथी में पाया जाने वाला म्यूसिलेज एक ईमोलिएंट के रूप में काम करता है जो त्वचा को मॉइस्चराइज़ करता है जिससे रूखापन दूर होता है।

एलोवेरा जेल का करें इस्तेमाल

एलोवेरा की पत्तियों में स्किन हीलिंग गुण होते हैं। आप इसे सीधे अपनी स्किन पर लगा सकती हैं। इसके अलावा, अगर आप चाहें तो दही या नारियल तेल में भी एलोवेरा जेल मिक्स करके उसे बतौर फेस पैक अपनी स्किन पर लगा सकते हैं। यह आपकी स्किन को नमी प्रदान करने के साथ-साथ उसे अधिक ब्राइटन भी करेगा।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

AISA अध्यक्ष Neha Bora का आरोप: धर्म और राम मंदिर के नाम पर अयोध्या के निवासियों को हुआ भारी नुकसान

नवजात की मौत पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगी स्वास्थ्य कार्ययोजना

CRPF ने DIG बिधान चंद्र पात्रा का निलंबन तत्काल प्रभाव से वापस लिया

Katie Mack की शानदार पारी से Australia A ने India A को 30 रन से हराया, शृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त