जानें वास्तु के अनुसार घर के किस हिस्से में करवाना चाहिए किस रंग का पेंट

By प्रिया मिश्रा | Feb 19, 2022

रंगों का हमारे जीवन में बहुत महत्त्व है क्योंकि रंगों के कारण ही हमें अपनी दुनिया खूबसूरत दिखाई देती है। हर व्यक्ति के जीवन में अलग-अलग रंगों का अलग-अलग महत्त्व होता है। रंग बहुत हद तक हमारे मूड और सोच को प्रभावित करते हैं और इसीलिए घर में पेंट करवाते समय रंगों का ख़ास ख्याल रखना चाहिए। वास्तु और फेंगशुई में अलग-अलग रंगों को अलग-अलग तत्वों का प्रतीक माना गया है। वास्तुशास्त्र के मुताबिक घर की दीवारों के रंग का हमारे जीवन और सुख-समृद्धि पर बहुत असर होता है। आज के इस लेख में हम आपको फेंगशुई के अनुसार घर के विभिन्न हिस्सों के लिए बताए गए रंगों की जानकारी देंगे -

यह रंग हमारे मन में भावनाओं और ऊर्जा का संचार करता है। नारंगी रंग से मूड अपलिफ्ट होता है इसलिए इस रंग को आप अपने किचन या डाइनिंग रूम में इस्तेमाल कर सकते हैं। नारंगी रंग आध्यात्म से जुड़ा हुआ रंग है इसलिए पूजा के कक्ष के लिए भी इस रंग का प्रयोग किया जा सकता है।  

पीला रंग

पीला रंग गर्माहट का एहसास देता है। इसके साथ ही यह रंग सुकून और रौशनी देने वाला होता है।  पीला रंग धन-समृद्धि और ताकत का प्रतीक है इसलिए ड्राइंग रूम, किचन या ऑफिस में इस रंग का प्रयोग किया जाए सकता है।  

पर्पल

यह रंग धर्म और अधाय्त्म का प्रतीक है। इस रंग का हल्का शेड मन को सुकून और ताज़गी से भर देता है। पूजा के कक्ष के लिए इस रंग का प्रयोग किया जा सकता है।  

हरा

हरा रंग हमारे मन को ताज़गी से भर देता है, इसके साथ ही यह रंग नई शुरुआत और आपसी मेल को भी दर्शाता है। हरे रंग के हलके शेड का प्रयोग बच्चों के कमरे, गेस्ट रूम, बेडरूम या ड्राइंग रूम के लिए किया जा सकता है।  

नीला

नीला रंग शांति और सुकून देने वाला रंग है। यह रंग आराम का माहौल पैदा करता है इसलिए घर के ऐसे कमरे जहाँ आप ज़्यादा समय बिताते हैं, वहां इस रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। आप बेडरूम या ड्राइंग रूम के लिए नीले रंग को सेलेक्ट कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए करें ये आसान उपाय, नहीं खर्च करन पड़ेगा एक भी रुपया

गुलाबी

गुलाबी रंग प्यार और रोमांस का प्रतीक है।  बेडरूम के लिए यह कलर बेस्ट माना जाता है। इसके अलावा आप ड्राइंग रूम या बच्चों के कमरे के लिए भी इस रंग का प्रयोग कर सकते हैं।  


सफ़ेद

सफेद रंग शांति और ध्यान का परिचायक है इसलिए इसका प्रयोग स्टडी रूम के लिए बेस्ट रहता है। इसके साथ ही क्रीम कलर का इस्तेमाल ड्राइंग रूम, डाइनिंग रूम, बाथरूम या छत की दीवारों के लिए किया जा सकता है।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश