बेहतर पाचन के लिए जानिए क्या खाएं और किस आहार से करें तौबा

By मिताली जैन | Jun 09, 2020

पाचन तंत्र आपके स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, क्योंकि यह पोषक तत्वों को अवशोषित करता है और अपशिष्ट पदार्थ को बाहर निकालने में मदद करता है। लेकिन ऐसे कई लोग भी होते हैं, जिन्हें पाचन संबंधी समस्याओं जैसे सूजन, ऐंठन, गैस, पेट दर्द, दस्त और कब्ज आदि से अक्सर जूझना पड़ता है। वहीं कुछ लोग स्वस्थ होने के बाद भी अपने आहार में फाइबर या प्रोबायोटिक युक्त खाद्य पदार्थों की कमी जैसी चीजों के कारण पाचन समस्याओं का अनुभव कर सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने आहार पर फोकस करें। अगर आप अपने खाद्य पदार्थों का चयन सोच−समझकर करते हैं तो ऐसे में आपको पाचन संबंधी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। तो चलिए आज इस लेख में जानते हैं कि आपको बेहतर पाचन के लिए किन खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए और किनसे दूरी बनानी चाहिए−


दही

दही में प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, यह गुड बैक्टीरिया होते हैं जो आपके पाचन तंत्र में रहते हैं और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। दही में पाए जाने वाले प्रोबायोटिक्स कई पाचन संबंधी परेशानियों जैसे सूजन, कब्ज और दस्त आदि को दूर करने में मदद करते हैं।

 

इसे भी पढ़ें: भूख ना लगने से हैं परेशान तो अपनाएं यह आसान उपाय

सेब 

सेब में एक घुलनशील फाइबर पेक्टिन पाया जाता है। यह मल की मात्रा को बढ़ाता है। इसलिए आमतौर पर कब्ज और दस्त की समस्या को दूर करने में मदद करता है। साथ ही यह आंतों के संक्रमण के जोखिम को कम करने के साथ−साथ बृहदान्त्र में भी सूजन को कम कर सकता है।


चिया बीज

चिया बीज में मौजूद फाइबर आपके आंत में प्रोबायोटिक्स के विकास को बढ़ावा देते हैं। जिससे पाचन में मदद मिलती है।


पपीता

पपीते में पपैन नामक एक पाचक एंजाइम पाया जाता है। यह प्रोटीन फाइबर को तोड़ने में मदद करके पाचन प्रक्रिया के दौरान सहायता करता है। इसके अलावा यह इरिटेबल आंत्र सिंड्रोम जैसे कि कब्ज और सूजन के लक्षणों को भी कम कर सकता है।

 

इसे भी पढ़ें: पाचन तंत्र को मजबूत बनाने से लेकर वजन कम करता है नौकासन

इनसे करें तौबा

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि जहां अधिकतर आहार पाचन में किसी ना किसी रूप में सहायक साबित होते हैं, वहीं कुछ आहार ऐसे भी हैं, जो पाचन में परेशानी उत्पन्न करते हैं और इनके सेवन से व्यक्ति को ब्लोटिंग, हार्टबर्न, व दस्त की शिकायत होती है। इसलिए जहां तक हो सके, इस तरह के आहार से व्यक्ति को दूरी बनानी चाहिए। जैसे−आर्टिफिशियल स्वीटनर, कार्बोनेटेड पेय पदार्थ, रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट, जैसे कि सफेद ब्रेड, अल्कोहल, व्हाइट चॉकलेट, कॉफी या अन्य कैफीन युक्त पेय पदार्थ, मसालेदार भोजन। इस तरह के आहार का सेवन जितना हो सके, कम ही करें।

 

मिताली जैन


प्रमुख खबरें

भारत में परमाणु ऊर्जा क्षेत्र निजी कंपनियों के लिए खुला, संसद से नया कानून पास

Bangladesh: शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद ढाका में हिंसा, भारत-बांग्लादेश रिश्तों पर असर

निफ्टी और सेंसेक्स में चार दिन बाद तेजी, वैश्विक संकेतों से बाजार को सहारा

Adani Group का बड़ा दांव: एयरपोर्ट कारोबार में पांच साल में ₹1 लाख करोड़ निवेश की योजना