सोमवार से रविवार तक, जानें दिन के अनुसार भगवान को लगाएं कौन सा तिलक, होंगे चमत्कारी लाभ

By प्रिया मिश्रा | Feb 12, 2022

हिंदू धर्म में पूजा पाठ और यज्ञ हवन का विशेष महत्व होता है। सनातन धर्म के लोग रोजाना अपने घर में रोज पूजा पाठ करते हैं। पूजा के दौरान भगवान को तिलक लगाया जाता है और पूजा समाप्त होने के बाद खुद को तिलक लगाने का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तिलक लगाने से भगवान प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद बनाए रखते हैं। इससे घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि दिन के अनुसार किस भगवान को कौन सा तिलक लगाना चाहिए -

सोमवार को भगवान शिव का दिन माना जाता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, इस दिन का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। अगर आप का मन किसी काम में नहीं लगता है तो सोमवार के दिन पूजा करने के बाद भगवान भोलेनाथ का सफेद चंदन से तिलक करें। इसके बाद खुद भी सफेद चंदन का तिलक लगाएं। आप चाहें तो इस दिन भोलेनाथ की विभूति का तिलक भी खुद को लगा सकते हैं। 

मंगलवार

मंगलवार का दिन हनुमान जी को अर्पित होता है। मंगल ग्रह को इस इस दिन का स्वामी ग्रह माना जाता है। इस दिन हनुमान जी को लाल चंदन का तिलक लगाएं और उन्हें लाल रंग का चोला चढ़ाना चाहिए।  

बुधवार

बुधवार को माता दुर्गा और भगवान गणेश का दिन भी माना जाता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस दिन का स्वामी ग्रह बुध माना जाता है। इस दिन पूजा करने के बाद मां दुर्गा और गणेश जी को सूखे सिन्दूर का तिलक लगाना चाहिए।


गुरुवार

गुरुवार का स्वामी ग्रह बृहस्पति को माना जाता है। यह दिन भगवान ब्रह्मा को अर्पित होता है। इस दिन पूजा करने के बाद सफेद चन्दन की लकड़ी को पठार पर रगड़ कर उसमें केसर मिलाकर भगवान को तिलक लगाएं।  इसके बाद खुद भी चंदन का तिलक लगाएं।

इसे भी पढ़ें: एकादशी के दिन क्यों नहीं खाए जाते हैं चावल? जानिए इसके पीछे की असल वजह

शुक्रवार

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी जी को अर्पित होती है। इस दिन का स्वामी ग्रह शुक्र माना गया है। माना जाता है कि इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने के बाद उन्हें लाल चन्दन का तिलक लगाना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है। 

शनिवार

शनिवार का दिन भगवान शनि देव, भैरव बाबा और यमराज का दिन माना जाता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस दिन का स्वामी ग्रह शनि है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन पूजा करने के बाद भगवान को भस्म या लाल चन्दन का तिलक लगाना चाहिए।


रविवार

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रविवार का दिन भगवान विष्णु और सूर्यदेव को अर्पित होता है। इस दिन का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस दिन लाल चन्दन का तिलक लगाना चाहिए।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

Diljit Dosanjh ने कैलगरी कॉन्सर्ट में खालिस्तानियों की कर दी बोलती बंद देखें Viral Video

Weather Alert: दिल्ली, यूपी, राजस्थान में अगले 48 घंटे भारी, तेज हवाओं के साथ ओले गिरने की आशंका

Pune Rape-Murder Case: सामने आया आरोपी का पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड, CM Fadnavis बोले- कोई कानूनी कमी नहीं छोड़ेंगे

Bollywood Upcoming Releases: मई में बॉक्स ऑफिस पर सितारों का मेला, Ayushmann, Varun और Sanjay Dutt में कौन मारेगा बाजी?