जानिए कौन है दीप सिद्दू, जिस पर किसानों को भड़काने का आरोप लग रहा है

By अंकित सिंह | Jan 28, 2021

26 जनवरी को किसान परेड में हुई हिंसा के बाद से कई लोगों के नाम सामने आ रहे है। इसपर अब सवाल भी उठाए जा रहे हैं कि इन्हीं लोगों ने किसानों को हिंसा के लिए उकसाया था। इन्हीं नामों में से एक है पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू का। यह दावा किया जा रहा है कि दीप सिद्धू के नेतृत्व वाला ट्रैक्टर परेड निर्धारित मार्ग से अलग होकर लाल किला तक पहुंच गया। दीप सिद्धू के ही नेतृत्व में लाल किले पर निशान साहिब का झंडा फहराया गया। यह भी दावा किया जा रहा है कि जब यह काम हो रहा था जब सिद्धू खुद वहां मौजूद था और वीडियो बना रहा था। सवाल यह उठता है कि आखिर यह दीप सिद्धू है कौन? तो सबसे पहले आपको बता दें कि किसान आंदोलन के जरिए लोगों तक अपनी एक खास पहुंच बनाने में दीप सिद्धू कामयाब हुआ है। वह लगातार किसानों के समर्थन में रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: उपराज्यपाल बैजल ने जख्मी पुलिसकर्मियों से की मुलाकात, बोले- जो हुआ बहुत गलत हुआ

दीप सिद्दू के अब कई वीडियो और फोटो वायरल हो रहे है। यह दावा किया जा रहा है कि दीप सिद्दू भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करीबी है। हम आपको यह बता दें कि साल 2019 में सनी देओल जब गुरदासपुर से चुनाव लड़ रहे थे तो उन्होंने अपनी कैंपेनिंग टीम में दीप सिद्धू को रखा था। दीप सिद्दू की मुलाकात नरेंद्र मोदी से भी हुई थी जिसमें सनी देओल भी साफ दिख रहे थे। लेकिन इस हिंसा के तुरंत बाद सनी देओल ने ट्वीट करके कह दिया है कि दीप सिद्धू से ना ही उनका और ना ही उनके परिवार का कोई भी संबंध है। एक इंटरव्यू में भी दीप सिद्धू ने यह दावा किया था कि बीजेपी से उसका कोई संबंध नहीं है। हां, सनी देओल से संबंध है और वह चुनाव के समय सनी देओल के साथ था। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर