जानिए कौन हैं Deepak Hooda? जिन्हें हरियाणा चुनाव के लिए Meham विधानसभा से दिया भाजपा ने दिया टिकट

By Prabhasakshi News Desk | Sep 18, 2024

भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पूर्व भारतीय कबड्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा को मेहम से मैदान में उतारा है। हुड्डा अब कबड्डी के बाद राजनीति के मैदान में भी दांव लगाते नजर आयेंगे। भाजपा उम्मीदवार दीपक राम निवास हुड्डा एक पेशेवर भारतीय कबड्डी खिलाड़ी हैं जो मैदान पर अपने बेहतरीन कौशल और ताकत के लिए जाने जाते हैं। हरियाणा के रोहतक 10 अप्रैल 1994 को में जन्में दीपक ने छोटी उम्र में ही कबड्डी खेलना शुरू कर दिया था। दीपक हुड्डा को लोग प्यार से डुबकी किंग कहते हैं। वे भारत की राष्ट्रीय कबड्डी टीम की कप्तानी भी संभाल चुके हैं। इसके अलावा भी वह 2016 दक्षिण एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे।

इसके हुड्डा ने स्नातक की पढ़ाई की। कॉलेज के दौरान ही उन्हें अखिल भारतीय विश्वविद्यालय टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिला था। जिसमें उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने कबड्डी में अपना करियर बनाने के लिए एक बार फिर अपनी पढ़ाई छोड़ दी। कई क्लबों के लिए दीपक हुड्डा ने प्रो कबड्डी लीग में कबड्डी खेली। इनमें तेलुगु टाइटन्स, पुनेरी पल्टन और जयपुर पिंक पैंथर्स के शामिल हैं। उन्होंने 2016 कबड्डी विश्व कप, 2018 एशियाई खेल, 2018 दुबई कबड्डी मास्टर्स और 2016 और 2019 दक्षिण एशियाई खेलों सहित भारतीय राष्ट्रीय कबड्डी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भाग लिया है। 2019 के दक्षिण एशियाई खेलों में भारतीय टीम को स्वर्ण पदक दिलाने के बाद उन्हें 2020 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

प्रमुख खबरें

Misleading Claims पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई, Dabur को 100% Natural टैग वाले उत्पाद वापस लेने का Order

Swiggy Instamart Expansion: 2031 तक 5 गुना ज्यादा Order Value का लक्ष्य, ₹10,000 करोड़ की कमाई पर टिका दांव

US Supreme Court के बड़े फैसले के बाद Amazon को मिला $600 Million रिफंड, ग्राहकों को भी होगा भारी फायदा

Luis Suarez की गैरमौजूदगी में Lionel Messi का जलवा, Inter Miami ने San Luis को 4-2 से रौंदा