राज्यपाल बनाम पूर्व राज्यपाल होगा उपराष्ट्रपति का चुनाव, जानें कौन हैं मार्गरेट अल्वा जिसे विपक्ष ने धनखड़ के मुकाबले बनाया अपना उम्मीदवार

By अभिनय आकाश | Jul 17, 2022

विपक्ष की तरफ से भारत के उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के रूप में कांग्रेस नेता मार्गरेट अल्वा के नाम का ऐलान किया गया है। एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ने करते हुए कहा कि विपक्ष की उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा होंगी। शरद पवार की तरफ से कहा गया कि ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल से संपर्क करने की कोशिश की गई। लेकिन अभी दोनों से बात नहीं हो पाई है। 

इसे भी पढ़ें: जाट नेता हैं NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जगदीप धनखड़, ममता से रहता है टकराव

पश्चिम बंगाल के गवर्नर जगदीप धनखड़ के मुकाबले विपक्ष की ओर से पूर्व गवर्नर को मैदान में उतारा गया है। धनखड़ राजस्थान के रहने वाले हैं। हाल ही में राजस्थान के विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में विपक्ष की ओर से भी एक राजस्थान लिंक ढूंढ़ कर निकाला गया है। अल्वा राजस्थान की गवर्नर रह चुकी हैं। प्रशासनिक अनुभव के मामले में भी उनका अच्छा खासा अनुभव रहा है। 

कौन हैं मार्गरेट अल्वा 

मार्गरेट अल्वा राजस्थान राज्य की राज्यपाल रही हैं। उन्होंने 6 अगस्त 2009 से 14 मई 2012 तक उत्तराखण्ड की पहली महिला राज्यपाल के रूप में कार्य किया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की वरिष्ठ सदस्य हैं। केन्द्र सरकार में चार बार महत्वपूर्ण महकमों की राज्यमंत्री रहीं। वे मर्सी रवि अवॉर्ड से सम्मानित हैं। 

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर