जानिए कौन हैं Raghuvinder Shaukeen? नांगलोई जाट सीट पर आप ने लगाया ने पुराने विधायक पर दांव

By Prabhasakshi News Desk | Dec 30, 2024

पिछले महीने ही दिल्ली की आतिशी कैबिनेट में शामिल हुए रघुविंदर शौकीन को आम आदमी पार्टी ने एक बार नांगलोई जाट विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। वे पिछली बार 2020 में हुए चुनाव में भी इस सीट से विधायक चुने गए थे। शौकीन नांगलोई जाट से दो बार विधायक रह चुके हैं और इससे पहले वह दो बार पार्षद भी रहे हैं। उनको कैलाश गहलोत के इस्तीफा देकर बीजेपी में जाने के बाद सरकार में मंत्री बनाया गया है। मंत्री शौकीन को दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का करीबी भी माना जाता है। वे आप की जाट वोटरों को साधने की रणनीति का भी हिस्सा हैं।

अगले साल फरवरी दिल्ली में विधानसभा के चुनाव होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। इस चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने अलग-अलग चुनाव लड़ने का फैसला किया है। जबकि हाल में हुए लोकसभा चुनाव में दोनों पार्टियों ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था लेकिन एक भी सीट पर जीत नहीं मिली थी। लोकसभा की सभी 7 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने कब्जा किया था।

प्रमुख खबरें

Delhi High Court Order: 20 साल बाद रिहा होगा Prisoner, कोर्ट ने SRB की मैकेनिकल कार्यप्रणाली पर लगाई फटकार

SCO Summit के लिए Bishkek पहुंचे ईरानी राष्ट्रपति Pezeshkian, PM Modi के साथ द्विपक्षीय वार्ता पर टिकी दुनिया की नजरें

पेट्रोल में एथनॉल की मात्रा दर्शाने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार

Delhi SIR: ड्राफ़्ट वोटर लिस्ट जारी; 1.45 करोड़ में से 47.7 लाख Voters के नाम लिस्ट से बाहर