Tirupati Balaji Laddu प्रकरण में पीएम मोदी-CJI की होगी एंट्री, जानें कौन लिखने वाला है लेटर

By अभिनय आकाश | Sep 20, 2024

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने शुक्रवार को कहा कि वो मौजूदा मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के इस आरोप के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ को पत्र लिखेंगे। नायडू की तरफ से कहा गया है कि वाईएसआरसीपी नेता के शासनकाल के दौरान तिरुपति मंदिर में लड्डू तैयार करने में पशु वसा का इस्तेमाल किया गया था। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार रेड्डी के हवाले से कहा कि आखिरकार, मैं खुद प्रधानमंत्री को एक पत्र लिख रहा हूं। मैं भारत के मुख्य न्यायाधीश को भी एक पत्र लिख रहा हूं। मैं उन्हें समझा रहा हूं कि चंद्रबाबू नायडू ने किस तरह तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया और ऐसा करने के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों की जानी चाहिए। नायडू ने आरोप लगाया था कि पिछली सरकार के दौरान तिरुपति लड्डू बनाने में पशु वसा का इस्तेमाल किया गया था।

इसे भी पढ़ें: तिरुपति लड्डू विवाद के बीच पवन कल्याण क्यों कर रहे 'सनातन धर्म रक्षण बोर्ड' बनाने की मांग, पूरा समझिए

आंध्र प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने अपने आधिकारिक खाते से एक पोस्ट में कहा कि लड्डू मुद्दे पर मुख्यमंत्री नायडू की टिप्पणी से सभी हिंदुओं को पीड़ा हुई है। पार्टी ने राज्य सरकार से अपील की कि पिछली सरकार में हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले सभी मुद्दों की तुरंत जांच की जाए। केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार ने कहा कि लड्डू बनाने में पशु चर्बी का कथित उपयोग भगवान वेंकटेश्वर में आस्था रखने वाले हिंदुओं की आस्था और विश्वास के साथ गहरा विश्वासघात है।  

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup 2026 | Haaland ने दो गोल करके Brazil को बाहर किया, Norway को पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया

विवादों के बीच OTT से हटी Diljit Dosanjh की फिल्म ‘सतलुज’, 2 दिन पहले ही Punjab 95 से बदला था नाम

Jammu and Kashmir के दो दिवसीय दौरे पर भाजपा अध्यक्ष Nitin Naveen: संगठनात्मक मजबूती और युवा संवाद पर रहेगा जोर

Jammu and Kashmir: राजौरी में LOC के पास मंडराता दिखा पाकिस्तानी संदिग्ध ड्रोन, सुरक्षाबलों ने शुरू किया बड़ा तलाशी अभियान