जानिए कौन हैं ? विरासत में राजनीति पाने वाले और जाटलैंड रोहतक से वर्तमान सांसद Deepender Singh Hooda

By Prabhasakshi News Desk | Aug 28, 2024

चुनाव आयोग द्वारा हरियाणा में चुनाव की घोषणा कर दी गई है। इसी के साथ राज्य में राजनैतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस के उभरते हुए नेता और जाटलैंड रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा को पार्टी को इस चुनाव में काफी उम्मीदें हैं। हुड्डा ने हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की थी। उन्होंने बीजेपी के डॉ. अरविंद कुमार शर्मा को शिकस्त दी थी। इस चुनाव में दीपेंद्र हुड्डा को कुल 7 लाख 83 हजार 578 वोट मिले थे। दीपेंद्र हुड्डा के पिता भूपेंद्र हुड्डा हरियाणा के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा भी वे कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता और एकबार फिर मुख्यमंत्री पद के मजबूत दावेदार हैं।

हालांकि, हरियाणा राज्य के गठन के बाद वह दो बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने। दीपेंद्र हुड्डा भी उसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए रोहतक लोकसभा सीट से तीन बार जीत कर संसद चुके हैं। साल 2019 में लोकसभा चुनाव का हारने के बाद कांग्रेस पार्टी ने उन्हें साल 2020 से राज्यसभा भेज दिया था। राजनीति में आने से पहले दीपेंद्र हुड्डा कई देशी-विदेशी कारपोरेट कंपनियों में शानदार नौकरी करते थे। साल 2005 में उन्होंने पहली पत्नी गीता ग्रेवाल को तलाक दिया था। इसके बाद वह नौकरी से ब्रेक लेकर कुछ समय के लिए अपने पिता के पास आ गए थे। 

इस दौरान भूपेंद्र हुड्डा के कहने पर ही वह 2005 में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े और जीत कर संसद पहुंचे। उस समय वह सबसे कम उम्र के सांसद बने और राजनीति में मन लग गया तो वह रोहतक से ही साल 2009 और 2014 के भी चुनाव में उतरे और जीत कर संसद पहुंचे। लगातार 15 वर्षों तक सांसद रहते हुए दीपेंद्र हुड्डा ने झज्जर में भारत के सबसे बड़े कैंसर संस्थान, आईआईएम और आईआईटी एक्सटेंशन कैंपस स्थापित कराया। इसके अलावा रोहतक में 5500 एकड़ के आईएमटी में मारुति प्लांट, एशियन पेंट्स, सुजुकी मोटरसाइकिल और कई अन्य बड़ी कंपनियां खुलवाई। 

स्वभाव से इंजीनियर दीपेंद्र हुड्डा की प्राथमिक शिक्षा मेयो कॉलेज अजमेर और दिल्ली पब्लिक स्कूल आरके पुरम दिल्ली से हुई। दिल्ली से ही उच्च शिक्षा की पढ़ाई के बाद बीटेक किया और फिर एमबीए की पढ़ाई के लिए इंडियाना यूनिवर्सिटी ब्लूमिंगटन गए। इस दौरान वह यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ के अध्यक्ष भी चुने गए थे। राजनीति में आने के बाद दीपेंद्र हुड्डा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से साल 2016-20 तक के सत्र में एलएलबी कंपलीट किया। उनकी दूसरी शादी राजस्थान कांग्रेस के बड़े नेता नाथूराम मिर्धा की पोती श्वेता मिर्धा से हुई है।

प्रमुख खबरें

Nirjala Ekadashi Vrat Date: निर्जला एकादशी का व्रत गृहस्थ-वैष्णव कब रखेंगे? जानें Lord Vishnu की पूजा का शुभ मुहूर्त

US-Iran की महाबैठक के लिए Switzerland पहुंचे उपराष्ट्रपति JD Vance

इधर Median Line चीन की पैंतरेबाजी, उधर Taiwan ने पहली Submarine का Sea Trial शुरू किया

गुरुग्राम में Shilpa Shetty का योग शो, फिटनेस क्वीन ने बताया कैसे योग ने बदली उनकी जिंदगी