जानें भारत में क्यों हो रहा Hyundai का विरोध, सफाई में कंपनी ने क्या कहा?

By अंकित सिंह | Feb 07, 2022

भारत में कोरिया की कार कंपनी हुंडई फिलहाल सुर्खियों में है। सुर्खियों में इसलिए नहीं है कि उसने कोई नया कार लॉन्च किया है। बल्कि वह हुंडई पाकिस्तान की ओर से किए गए एक ट्वीट को लेकर यूजर्स के निशाने पर आ गई है। दरअसल, पाकिस्तान में 5 फरवरी को कश्मीरी एकता दिवस मनाया जाता है। इसी कड़ी में हुंडई पाकिस्तान की ओर से कुछ ऐसा ट्वीट किया गया जिससे कि भारत में बवाल मच गया। हुंडई पाकिस्तान की ओर से एक ट्वीट में लिखा गया कि अपने कश्मीरी भाइयों के बलिदान को याद करें और उनके समर्थन में खड़े हो क्योंकि वे आजादी के लिए लगातार लड़ रहे हैं।  हुंडई पाकिस्तान की ओर से किए गए इस ट्वीट के बाद भारत में इसकी खूब आलोचना हुई। हुंडई पाकिस्तान के इस पोस्ट में भारतीयों का गुस्सा बढ़ा दिया। यूजर्स लगातार सरकार से सवाल करने लगे। यूजर्स की ओर से यह तक लिखा जाने लगा कि कंपनी दुनिया के सबसे बड़े बाजार भारत को समझने की भूल कर रही है। अब उसे भारतीय घुटने पर लाएंगे। भारतीय लोग हुंडई से माफी की मांग करने लगे। बाद में हुंडई पाकिस्तान की ओर से यह पोस्ट डिलीट कर दिया गया। लेकिन उसके स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके थे। यूजर्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पीयूष गोयल और केंद्रीय नेताओं से लगातार सवाल करने लगे। एक यूजर ने लिखा के हुंडई ने भारत में 2021 में 505000 कार बेची जबकि पाकिस्तान में सिर्फ 8000। फिर भी हुंडाई ने अपने पाकिस्तानी हैंडल के जरिए भारत को टारगेट करने की कोशिश की। इसके साथ ही यूजर ने लिखा कि या तो वह मूर्ख है या फिर उनके पास व्यवसायिक समझ की कमी है। 

इसे भी पढ़ें: भारत में क्यों ट्रेंड हुआ #BoycottHyundai ? कार कपंनी ने किया कश्मीर को लेकर पाकिस्तान का समर्थन, पढ़ें पूरा मामला

इसके साथ ही भारत में महिंद्रा और टाटा की कार लेने के लिए पैरवी की जाने लगी। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने टाटा और महिंद्रा की कारे खरीदते हुए अपनी फोटो भी डाली। मामला जब बड़ा हुआ तो हुंडई इंडिया की ओर से सफाई भी आ गई। हुंडई ने एक बयान जारी कर कहा कि वह भारतीय राष्ट्रवाद का सम्मान करती है। इसके साथ ही हुंडई ने भारत को अपना दूसरा घर भी बता दिया। हुंडई मोटर इंडिया ने लिखा कि वह भारतीय बाजार के लिए लंबे समय से कमिटेड है और राष्ट्रवाद की भावना के साथ मजबूती से खड़ी है। इसके साथ ही कंपनी ने माफी मांगने के बजाय यह लिखा कि हमें सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट से जोड़ा जा रहा है जिससे कि हमारा लेना देना ही नहीं है। यह भारत जैसे महान देश के लिए हमारी सेवा और बेमिसाल कमिटमेंट पर आघात है। 

प्रमुख खबरें

Ranjeev Puri बने Michigan House के पहले भारतीय-अमेरिकी स्पीकर

यूपी के पारंपरिक व्यंजनों को वैश्विक बाजार देने गांव तक पहुंचेगा ODOC अभियान, Yogi Adityanath का ऐलान

Dhanteras पर समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे Lord Dhanvantari

Chawri Bazar इमारत ढहने का मामला: दिल्ली पुलिस ने 3 ठेकेदारों को फरीदाबाद से किया गिरफ्तार, एमसीडी के दो इंजीनियर भी सस्पेंड