जानिए, यौन स्वास्थ्य पर ध्यान देना क्यों है जरूरी

By मिताली जैन | Jul 09, 2020

यौन स्वास्थ्य जीवन का एक बड़ा हिस्सा है। यह आपके स्वास्थ्य के अन्य पहलुओं को भी प्रभावित करता है। इसमें शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक स्वास्थ्य शामिल हैं। हालांकि यौन स्वास्थ्य शब्द को अनियोजित गर्भावस्था से जोड़कर देखा जाता है। जबकि यह एक बेहद विस्तृत शब्द है, जो किसी व्यक्ति के शारीरिक और भावनात्मक स्वास्थ्य के साथ−साथ सेक्स और कामुकता के अलग−अलग पहलुओं को समाहित करता है। तो चलिए जानते हैं कि बेहतर यौन स्वास्थ्य किसी भी व्यक्ति के लिए इतना महत्वपूर्ण क्यों हैं−

डॉक्टर बताते हैं कि बेहतर जीवन के लिए स्वास्थ्य पर ध्यान देना बेहद जरूरी हैं और यौन स्वास्थ्य भी जीवन का एक अहम् हिस्सा है। अगर आपने कभी गौर किया हो कि जब आप तनाव में होते हैं तो कभी−कभी बीमार पड़ जाते हैं। बीमारी के अलावा, तनाव यौन प्रजनन स्वास्थ्य के मुद्दों को भी जन्म दे सकता है। इसलिए, हर व्यक्ति को संपूर्ण रूप से अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: जानिए क्या होती है फ्लिबेंसेरिन और महिलाएं क्यों करती हैं इसका इस्तेमाल

एक स्वस्थ दृष्टिकोण

सेक्सोलॉजिस्ट के अनुसार, यौन स्वास्थ्य केवल आपके शारीरिक स्वास्थ्य के बारे में नहीं है, बल्कि यह आपके मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य के बारे में भी है। जब आप अपने यौन स्वास्थ्य के बारे में सजग होते हैं तो ना सिर्फ आप स्वयं को कई तरह की गंभीर बीमारियों से बचा पाते हैं, बल्कि यह साथी के साथ आपसी रिश्ते को मजबूत करने में भी मदद करता है।

बेडरूम में बेहतर

बहुत से लोग बेडरूम में अपने पार्टनर को इंप्रेस करने के चक्कर में कई बार कुछ ऐसा करते हैं, जो उन्हें और उनके पार्टनर को नुकसान पहुंचाता है। इसके अलावा कई बार कुछ लोग अपनी परफार्मेंस को लेकर भी अंडरप्रेशर होते हैं। ऐसा अक्सर इसलिए होता है, क्योंकि उन्हें यौन स्वास्थ्य के बारे में पूरी तरह और सटीक जानकारी नहीं होती। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो यौन स्वास्थ्य की जानकारी आपको अपने और अपने साथी की शरीर की बेहतर देखभाल करने में मदद करेगी। इसके अलावा, आपके लिए अपने साथी के साथ संवाद करना आसान होगा कि आप बेडरूम में क्या चाहते हैं और शारीरिक और भावनात्मक दृष्टिकोण से अपने यौन साथी से क्या अपेक्षा करते हैं। वहीं पार्टनर की इच्छाओं और उसकी जरूरतों को समझने में भी आपको मदद मिलेगी।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Meta पर European Union का शिकंजा, Facebook-Instagram पर बच्चों की Safety से खिलवाड़ का आरोप

Mumbai Crime: Mira Road में गार्ड पर बेरहमी से हमला, US कनेक्शन और Terror Angle से हड़कंप

World Cup से पहले Football में बड़ा नियम, मुंह पर हाथ रखा तो मिलेगा सीधा Red Card

Champions League में गोलों की सुनामी! Paris Saint-Germain ने Bayern Munich को 5-4 से रौंदा