जानिये क्यों अधिक तेज-तर्रार होते हैं बड़े भाई-बहन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 13, 2017

लंदन। बड़े भाई-बहनों की बुद्धिमत्ता और सोचने की क्षमता अपने छोटे भाई बहनों की तुलना में बेहतर होती है क्योंकि शुरुआती वर्षों में उनको माता-पिता की ओर से अधिक मानसिक प्रोत्साहन मिलता है। एक नये अध्ययन में इस बात का दावा किया गया है। ब्रिटेन के एडिनबर्ग विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने पाया है कि बड़े बच्चे बुद्धिलब्धि (आईक्यू) परीक्षण में अपने छोटे भाई-बहनों की तुलना में अच्छा प्रदर्शन करते हैं।

 

यद्यपि सभी बच्चों को माता-पिता से बराबर भावनात्मक मदद मिलती है लेकिन पहले बच्चे को ज्यादा मदद मिलती है, जिससे सोचने की क्षमता विकसित होती है। अनुसंधानकर्ताओं ने कहा है कि अध्ययन के परिणाम से जन्म के क्रम के प्रभावों को समझने में मदद मिल सकती है। अमूमन ऐसा देखा जाता है कि बड़े बच्चे बाद में अधिक वेतन पाते हैं और अधिक शिक्षा हासिल करते हैं। उन्होंने यूएस चिल्ड्रेन ऑफ द नेशनल लांगिच्यूडिनल सर्वे ऑफ यूथ के डेटा का विश्लेषण किया। इस अध्ययन का प्रकाशन जर्नल ऑफ ह्यमून रिसोर्सेज में हुआ है।

 

प्रमुख खबरें

GOAT इंडिया टूर 2025: लियोनल मेसी ने वीडियो साझा कर भारत को कहा धन्यवाद

FIFA The Best Awards 2025: डेम्बेले और बोनमती बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

IND vs SA लखनऊ टी20: भारत की 14वीं सीरीज़ जीत या दक्षिण अफ्रीका की वापसी

IPL Auction 2026: अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, करोड़पति क्लब में धमाकेदार एंट्री