Kedarnath Dham: जानें Ukhimath क्यों है बाबा केदार की Winter Seat, यहीं होती है 6 महीने पूजा

By अनन्या मिश्रा | Jun 03, 2026

केदारनाथ मंदिर 12 ज्योतिर्लिंग और उत्तराखंड के चार धामों में से एक है। सर्दियों में बाबा 6 महीनों तक भक्तों को दर्शन नहीं देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन 6 महीनों में बाबा केदार की पूजा कहां होती है और उनका दूसरा घर कहां है। केदारनाथ मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से हैं और उत्तराखंड के चार धामों में से एक है। शीलकाल में बाबा भक्तों को दर्शन नहीं देते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि इन 6 महीनों में बाबा केदार की पूजा कहां होती है और उनका दूसरा निवास कहां है।

इसे भी पढ़ें: Kedarnath Mystery: क्यों त्रिभुजाकार है केदारनाथ का शिवलिंग? पांडवों से जुड़ी है ये पौराणिक कथा

बाबा केदार का शीतकालीन मंदिर

ऊखीमठ में मौजूद ओंकारेश्वर मंदिर को दूसरा केदारनाथ कहा जाता है। सर्दियों में भी दूर-दूर से भक्त बाबा के दर्शन के लिए आते हैं। आने वाले समय में बाबा ऊखीमठ से ही श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। इस मंदिर की बनावट भी केदारनाथ मंदिर से काफी मिलता है। प्रमुख मंदिर की बनावट केदारनाथ मंदिर जैसी है। लेकिन मंदिर का प्रांगण बड़ा है, मंदिर प्रांगण में सुंदर नक्काशी मंदिर की दीवारें सजी हैं। वहीं 6 महीने के बाद शुभ मुहूर्त में फिर से बाबा को केदारनाथ के लिए रवाना कर दिया जाता है।

देवताओं के बदलते हैं स्थान

सर्दी के मौसम में सिर्फ बाबा केदार ही नहीं बल्कि गंगोत्री, यमुनोत्री और बद्रीनाथ भगवान भी अपना स्थान बदलते हैं। गंगोत्री धाम को मुखवा, यमुनोत्री को खरसाली और बाबा ब्रदीनाथ को पांडुकेश्वर और ज्योर्तिमठ में स्थापित किया जाता है। बर्फबारी के दौरान चारों धाम को उनके दूसरे घर पर विराजमान किया जाता है।

चमत्कारी दीया

बता दें कि केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के बाद मंदिर में 6 महीने तक पूजा-पाठ नहीं होती है। लेकिन फिर भी इस मंदिर के अंदर लगातार 6 महीने तक एक चमत्कारी दीपक जलता रहता है। मंदिर में उस दीपक के लिए कोई व्यवस्था नहीं होती है, लेकिन इसके बाद भी वह दीपक लगातार जलता रहता है। अपने आप दीपक जलने के पीछे का रहस्य आज तक बना हुआ है।

प्रमुख खबरें

लोकतांत्रिक कार्यक्रमों से क्यों डरती है सरकार? Akhilesh Yadav बोले, विपक्ष की रैली रोकना तानाशाही

Thane Police ने डॉक्टरों से मारपीट मामले में Shiv Sena पार्षद Ramesh Mhatre समेत 5 पर चार्जशीट दाखिल की

जब ब्लॉक और नो-कॉन्टैक्ट भी काम न आए, तो खुद को उससे कैसे अलग करें?

Odisha CM Mohan Charan Majhi ने UAE में की बैठक, उद्योगपतियों को दिया निवेश का न्योता