Valentine Day 2025: जानिए 14 फरवरी को ही क्यों मनाते हैं वैलेंटाइन डे, जानें इसके पीछे का इतिहास और जानकारी

By Prabhasakshi News Desk | Feb 14, 2025

प्रेम करने वाले कपल्स के लिए फरवरी का महीना पसंदीदा होता है। क्योंकि इस महीने में ही वैलेंटाइन वीक आता है, जिसका इंतजार दुनिया भर के प्रेमी युगल साल भर करते हैं। पूरे वैलेंटाइन वीक लोग तरह-तरह से एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते हैं। तो वहीं, 14 फरवरी को इस प्यार भरे हफ्ते के आखिरी दिन वैलेंटाइन डे मनाते हैं। हर कोई अपने तरीके से वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करता है। सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि कई देशों में वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। वेलेंटाइन डे मनाने के पीछे एक बड़ी दिलचस्प कहानी है। इसकी ये कहानी किसी के प्यार और बलिदान को समर्पित हैं।


जानिए क्या है कहानी ?

आज के दिन मनाये जाने वाले वैलेंटाइन डे को मनाने की कहानी रोम के एक संत वैलेंटाइन से जुड़ी हुई है। ऐसा माना जाता है कि रोम के राजा क्लाउडियस प्यार के सख्त खिलाफ थे, क्योंकि उनका मानना था कि अगर सैनिक प्यार करने लगेंगे, तो उनका मन काम से भटक जाएगा और इससे रोम की सेना कमजोर होगी। यही वजह थी कि उन्होंने सैनिकों के शादी करने पर भी रोक लगा रखी थी। वहीं, दूसरी तरफ संत वैलेंटाइन प्यार का प्रचार करते थे। इतना ही नहीं उन्होंने राजा के खिलाफ जाकर कई लोगों की शादियां भी करवाई थी।


प्यार करने के कारण संत वैलेंटाइन को हुई फांसी

लोगों की शादियां करवाकर संत वैलेंटाइन ने राजा क्लाउडियस की धारणा को गलत साबित किया, जिसकी वजह से रोम के राजा ने उन्हें फांसी की सजा सुना दी। इसके बाद 14 फरवरी के दिन ही संत वैलेंटाइन को फांसी दी गई और उसी दिन से वैलेंटाइन डे मनाने की शुरुआत हुई। इस दिन के बाद से ही रोम समेत दुनियाभर में 14 फरवरी को प्यार का दिन मनाने का प्रचलन शुरू हुआ जो आज भी जारी है।


2000 साल पुराना है इतिहास

वैलेंटाइन डे की शुरुआत रोमन फेस्टिवल से हुई थी। दुनिया में पहली बार 496 में वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया गया था। इसके बाद पांचवी शताब्दी में रोम के पोप गेलैसियस ने 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के रूप में मनाने का एलान किया। इस दिन से रोम समेत दुनिया भर में हर साल धूमधाम से 14 फरवरी का दिन वैलेंटाइंस डे के रूप में मनाया जाने लगा। इतना ही नहीं इस दिन रोम के कई शहरों में सामूहिक विवाह का आयोजन भी किया जाता है।

प्रमुख खबरें

Adani Group का बड़ा दांव: एयरपोर्ट कारोबार में पांच साल में ₹1 लाख करोड़ निवेश की योजना

Finalissima 2026: दोहा में आमने-सामने होंगे स्पेन और अर्जेंटीना, यामाल बनाम मेसी की ऐतिहासिक भिड़ंत

Global Chess League 2025 में फिर छाए अलीरेजा फिरोजजा, ट्रिवेणी कॉन्टिनेंटल किंग्स की लगातार जीत

Lucknow T20 रद्द होने पर दर्शकों को पूरी रकम लौटाएगा यूपीसीए, जानिए रिफंड की प्रक्रिया