गर्मियों की छुटि्टयों का लोकप्रिय हिल स्टेशन है कोडईकनाल

By ईशा | Apr 13, 2017

तमिनलाडु का कोडईकनाल हिल स्टेशन समुद्रतल से 2100 मीटर ऊपर खूबसूरत पलानी पहाड़ों पर स्थित है। मदुरै से करीब 120 किलोमीटर दूर यह हिल स्टेशन प्रकृति का बेहतरीन नजारा प्रस्तुत करता हैं। कोडईकनाल पहुंचते ही नाशपाती के बड़े-बड़े उद्यान और कलात्मक ढंग से लगाई गई इनकी शाखाएं आकर्षित करती हैं। कोडई में प्रकृति की छटा देखते बनती है। पहाड़ों के पीछे चमकते तारे कोई संदेश देते नजर आते हैं। ऐसा लगता है मानो धरती पर स्वर्ग उतर आया हो।

कोडईकनाल का अर्थ है- जंगल ही जंगल। इसे प्रकृति ने तमिलनाडु को तोहफे में दिया है। दक्षिणी भारत का यह हिल स्टेशन भीड़-भाड़ से बिल्कुल दूर है। यहां की ताजी हवा, अद्भुत दृश्य और परम शांति इसे बाकी हिल स्टेशन से अलग करती है। गार्मियों में कोडईकनाल दक्षिणी भारत के हिल स्टेशनों में सर्वश्रेष्ठ है।

 

कोडईकनाल में देखने के लिए बहुत कुछ है। वैसे तो कोइईकनाल हिल स्टेशन अपने आप में ही इतना आकर्षक है कि कोई भी पर्यटक यहां आने के बाद इसे अपनी स्मृतियों में संजो कर रखता है। वह आजीवन कोडईकनाल की यात्रा को नहीं भूलता। भीड़-भाड़ से अलग यहां का शांत वातावरण पर्यटकों को देखकर ऐसा लगता है मानो हम प्रकृति की गोद में बैठे हैं।

 

यहां स्थित 24 हेक्टेयर की भूमि पर स्टार के आकार में बनी झील पर्यटकों को लुभाती है। इसे हर पर्यटक देखना चाहता है। इस झील को देखकर हर कोई चकित हो जाता हैं। यहां का फ्लोरा और फायना म्यूजियम काफी प्रसिद्ध है। शहर से छह किलोमीटर दूर इस म्यूजियम में आर्किड और दूसरी प्रजाति के पौधे की लगभग 300 किस्में देखी जा सकती हैं।

 

यहां एस्ट्रोफिजिकल आबजरवेट्री 1889 में बनाया गया था। यह लैब इस क्षेत्र के सबसे ऊंचे स्थान पर स्थित है। इसे मौसम-विज्ञान संबंधी जानकारी लेने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही इसमें एक छोटा सा संग्रहालय भी है। झील के पूर्वी हिस्से में ब्रयंत वनस्पति का पार्क है। इसका नाम ब्रिटिश अधिकारी के नाम पर रखा गया था। इस पार्क के फूल बाहर भेजे जाते हैं। हर साल मई में यहां उद्यान प्रदर्शनी भी लगाई जाती है।

 

झील से तीन किलोमीटर उत्तर की तरफ भगवान मुरुगन को समर्पित एक छोटा मंदिर भी देखने लायक है। इसे देखने भी काफी लोग जाते हैं।

 

कोडईकनाल में कई झरने हैं, जिन्हें देख कर पर्यटक प्रसन्न हो जाते हैं। इन झरनों में बीयर शोला फॉल, सिल्वर कैसकेड़ फेयरी फॉल और ग्लेन फॉल खास हैं। ये झरने यहां आने वाले पर्यटकों के लिए पिकनिक स्पॉट भी हैं। स्टार झील से लगभग एक किलोमीटर दूर कोकर्स वॉक है, जिसे लेफ्टिनेंट कोकर्स के नाम पर रखा गया है। यहां पर एक टेलिस्कोप हाउस भी है जहां से हर पर्यटक घाटी के प्राकृतिक दृश्य को साफ-साफ देख सकता है। साथ ही शहर की खूबसूरती भी निहार सकता है। इसके अलावा पिलर रॉक्स भी देखने लायक है।

 

कोडईकनाल गर्मी की छुटि्टयों यानी मई-जून के लिए बेहतरीन हिल स्टेशन है। आप विमान या ट्रेन से यहां पहुंच सकते हैं। सड़क मार्ग से भी वहां जाया जा सकता है। उत्तर भारत की बार-बार यात्रा से उकता गए हों, तो आप इस बार दक्षिण का रूख कर सकते हैं।

 

ईशा

प्रमुख खबरें

Maharashtra : Thane में रिश्ते की बहन और उसके पति की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

Vadattiwar की शहीद हेमंत करकरे पर टिप्पणी से बिल्कुल सहमत नहीं हूं : Raut

Israeli सेना ने फलस्तीनियों को East Rafah अस्थायी रूप से खाली करने को कहा, जमीनी हमले की आशंका

सरकार विपणन वर्ष 2023-24 में 20 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दे : ISMA