Koffee With Karan 7: प्लेन में रोमांस कर चुके हैं Tiger Shroff, अभिनेता के खुलासे पर Karan Johar ने भी शेयर किया अपना एक्सपीरियंस

By एकता | Sep 01, 2022

बॉलीवुड के चर्चित शो 'कॉफी विद करण 7' का लेटेस्ट एपिसोड आज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज कर दिया गया है। इस एपिसोड में फिल्म हीरोपंती की जोड़ी टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन ने शिरकत की। दोनों हस्तियों ने शो के होस्ट करण के साथ मिलकर ढेर सारी बातें की और अपनी जिंदगी से जुड़े कुछ अनसुने किस्सों का भी जिक्र किया। इस बीच करण और टाइगर ने बातो ही बातो में एक ऐसा राज खोल दिया, जिसके अब इंटरनेट पर बड़े जोरों से चर्चे हो रहे हैं।

'कॉफी विद करण' में रैपिड फायर राउंड में करण जौहर ने टाइगर श्रॉफ से सवाल पूछा, "कौन सी वियर्ड जगह है, जहां उन्होंने मेकआउट किया है"। इसके जवाब देते हुए अभिनेता ने कहा, "हवा में, लेकिन ये वियर्ड नहीं था, काफी एडवेंचरस था"। टाइगर का जवाब सुनकर शो के होस्ट हैरान रह जाते हैं और कहते हैं, "माइल हाई क्लब? तुम भी इसके मेंबर हो, हम शो के बाद इसे डिसकस करेंगे"। अभिनेता का जवाब सुनने के बाद करण भी एक किस्सा सुनाते हुए कहते हैं, "मैंने भी मेकआउट करने की ट्राई किया था, मगर टॉयलेस ज्यादा बड़ा नहीं था। मैं तब पकड़ा गया। मेरा लक तो देखिए, मेरे लिए तो वो मेसी सिनेरियो रहा"।

इसे भी पढ़ें: Disha Patani को छोड़ किस अभिनेत्री के प्यार में पागल हो गए हैं Tiger Shroff? KWK पर बताया हसीना का नाम

क्या है माइल हाई क्लब?

माइल हाई क्लब उन लोगों के लिए इस्तेमाल किया जाता है जिन्हें प्लेन में सेक्स करने का शौक होता है। ऐसे लोग अक्सर प्लेन के टॉयलेट में या फिर सीट पर पार्टनर के साथ सेक्स का मजा लेते हैं। आमतौर पर कपल प्लेन में सफर के दौरान हो रही बोरियत को दूर करने के लिए इस तरह की हरकते करते थे। लेकिन धीरे-धीरे लोगों में माइल हाई क्लब का क्रेज बढ़ता जा रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

प्रमुख खबरें

अशोक गहलोत बोले: Ram Mandir ट्रस्ट तुरंत भंग करो, देरी से बढ़ी नाराजगी

Monsoon में भुट्टे का ले रहे हैं मजा? Sugar, Acidity से बचना है तो जानें ये Complete Health Guide

Kharge का Modi सरकार पर हमला: Galwan के बाद China का भारतीय अर्थव्यवस्था पर कब्जा, Atmanirbhar Bharat फेल

Anganwadi Vacancy: कानपुर-बिजनौर में बंपर भर्ती, 5वीं पास महिलाएं भी Online Apply करें