विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने कोविड-19 के चलते सभी से अलग रहने की अपील की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 20, 2020

दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली और उनकी अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा ने शुक्रवार को संयुक्त अपील जारी करके लोगों से कोविड 19 महामारी के चलते खुद को अलग रखने के लिये कहा है।

इसे भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया से लौटी न्यूजीलैंड टीम के सभी प्लेयर्स सेल्फ आईसोलेशन में

कोहली और अनुष्का ने ट्विटर पर जारी वीडियो में सभी से घरों में रहने के लिये कहा। इससे पहले कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों से घरों में ही रहने की अपील की थी।

इसे भी पढ़ें: कोरोना इमरजेंसी, वो सब कुछ जो आपको जानना चाहिए

कोहली ने कहा ,‘‘ हम सभी जानते हैं कि यह बहुत कठिन समय है।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ इस कोरोना वायरस को फैलने से मिल जुलकर ही रोका जा सकता है।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ हम अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिये घरों में ही रह रहे हैं। आप भी यही करिये।’’ अनुष्का ने कहा ,‘‘ घर पर रहिये और स्वस्थ रहिये।’’ मोदी ने 22 मार्च को ‘जनता कफर्यू ’ की अपील की है जिसमें लोगों से सुबह सात बजे से रात को नौ बजे तक घर से बाहर नहीं निकलने का आग्रह किया गया है।

प्रमुख खबरें

Apple ने भारत में कमाई का बनाया नया रिकॉर्ड, CEO टिम कुक बोले- प्रदर्शन से बहुत खुश हूं

MI vs KKR IPL 2024: वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता के बीच भिड़ंत, यहां देखें प्लेइंग 11

कुणाल घोष को काफी समय पहले पार्टी से हटा देना चाहिए, पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने साधा निशाना

भारत के खिलाफ शिकायत करने संयुक्त राष्ट्र पहुंचा पाकिस्तान, कर डाली इतनी सारी शिकायतें