सात-आठ साल में तेंदुलकर के 100 शतक का रिकार्ड तोड़ सकता है कोहली: ब्रेट ली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 25, 2020

मुंबई।  आस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने शनिवार को कहा कि भारतीय कप्तान विराट कोहली में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के 100 अंतरराष्ट्रीय शतकों के रिकार्ड को पछाड़ने की काबिलियत है, बशर्ते वह सात-आठ साल और इसी तरह आक्रामक बल्लेबाजी करते रहें। तेंदुलकर के नाम सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने का रिकार्ड है, उन्होंने 49 सैकड़े जड़े हैं जबकि कोहली 248 मैचों में 43 शतक से इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं। टेस्ट में भी तेंदुलकर के 51 शतक हैं और उनके नाम सबसे ज्यादा शतक का रिकार्ड हैं। कोहली के अब तक 86 मैचों में 27 शतक हैं। ली ने कहा कि ऐसा तीन चीजों - प्रतिभा, फिटनेस और मानसिक मजबूती - पर निर्भर करता है और कोहली में ये सभी मौजूद हैं। ली ने इनकी बात करते हुए कहा, ‘‘बतौर बल्लेबाज बात करें तो पहली बात है प्रतिभा। उसमे निश्चित रूप से प्रतिभा है इसलिये इसे छोड़िये। दूसरी चीज है उसकी फिटनेस। वह निश्चित रूप से काफी फिट है क्योंकि यह सब फिटनेस से ही होता है। ’’ 

इसे भी पढ़ें: जब तक आईपीएल खेल रहा हूं, आरसीबी नहीं छोड़ूंगा: विराट कोहली

प्रमुख खबरें

SA20 Auction से पहले Sourav Ganguly बोले, Pretoria Capitals का कोर मजबूत, भरेंगे 5 स्लॉट

Akashvani Bhawan पहुँच कर Rahul Gandhi ने अपनी दादी Indira Gandhi की याद देश को दिला दी!

7 October हमले की बरसी से पहले Gaza में तनाव, Yahya Sinwar का करीबी बना निशाना

ACP Vivek Bhagat का फर्जी वीडियो बनाकर फैलाने का आरोपी Mewat से गिरफ्तार