कोहली ने डींग नहीं मारी और ना ही पेन को कमतर कहा: बीसीसीआई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 18, 2018

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को आस्ट्रेलिया में छपी उन मीडिया रपटों को खारिज किया जिनमें दावा किया गया है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली ने दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज होने की डींग मारने के साथ दूसरे टेस्ट में टिम पेन का मजाक बनाया। मैच के दौरान दोनों कप्तानों के बीच छींटाकशी चलती रही लेकिन दोनों ने कहा कि सीमा का उल्लंघन नहीं हुआ है। 

यह भी पढ़ें: पर्थ में मिली हार के बाद कोहली ने किया अपने फैसले का बचाव

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, ‘‘ऐसा समझा जा रहा है कि कोहली ने कहा, ‘‘मैं दुनिया का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हूं और तुम महज एक कार्यवाहक कप्तान हो।’’ यह सुनी सुनाई बाते हैं और बीसीसीआई यह बताना चाहता है कि भारतीय कप्तान ने मैदान पर ऐसा कुछ नहीं कहा।’’ इसमें कहा गया, ‘‘बीसीसीआई को टीम प्रबंधन से स्पष्टीकरण मिला है और हम यह साफ करना चाहते हैं कि ये सारी रिपोर्ट बेबुनियाद हैं।’’

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने GST अधिकारियों को वकील के जब्त डेटा का विश्लेषण 28 सितंबर तक रोकने का दिया निर्देश

Aishwary Tomar, Niraj Kumar और Rudrankksh Patil की भारतीय Shooting Team ने जीता Silver

मणिपुर में फिर 6 महीने AFSPA, नागालैंड के 9 जिले अशांत क्षेत्र घोषित, MHA ने जारी की अधिसूचना

Asian Games 10000m Race में Gulveer Singh ने जीता Silver Medal