कोहली ने काफी कुछ हासिल कर लिया है, लेकिन बाबर की काबिलियत भी किसी से कम नहीं: हेडन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 12, 2021

कराची। पाकिस्तान के आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी सलाहकार मैथ्यू हेडन को इसमें कोई शक नहीं कि विराट कोहली ने अभी तक युवा बाबर आजम से कहीं ज्यादा उपलब्धियां हासिल कर ली हैं लेकिन जब ‘गेंद पर निरंतर प्रतिक्रिया’ की बात आती है तो पाकिस्तानी कप्तान भी किसी से कम नहीं हैं। दुबई से पाकिस्तानी पत्रकारों से बातचीत के दौरान हेडन ने कहा कि बल्लेबाजी की शानदार क्षमता को देखते हुए बाबर और कोहली के बीच तुलना की उम्मीद थी क्योंकि दोनों कप्तान हैं। हेडन को हालांकि लगता है कि बाबर भारतीय कप्तान कोहली के जितने तेज तर्रार नहीं हैं।

इसे भी पढ़ें: पेटीएम फाउंडर बोले- भारत कई देशों के स्टार्टअप इकोसिस्टम को बौना बना देगा

आस्ट्रेलिया के महान सलामी बल्लेबाजों में शुमार हेडन ने कहा कि कोहली ने विश्व स्तरीय बल्लेबाज के तौर पर काफी कुछ हासिल कर लिया है और सभी प्रारूपों में काफी विशिष्टता से भारतीय टीम की अगुआई की है। हेडन ने कहा, ‘‘बाबर बतौर कप्तान अब भी युवा हैं लेकिन मैंने जो कुछ देखा है वह प्रत्येक दिन सीख रहा है और वह काफी तेजी से सीखता भी है।

प्रमुख खबरें

TMC विधायक Kunal Ghosh ने कोलकाता में विरोधी गुट के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भाग लिया

IAS D Sajith Babu बने केरल के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, ECI ने नाम को दी मंजूरी

Ankita Bhandari के परिजनों से मिले Rahul Gandhi, BJP पर लगाया अपराधियों को बचाने का आरोप

Karnataka मुठभेड़ में 3 संदिग्ध शिकारी ढेर, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश