पाकिस्तान के महान बल्लेबाज युसूफ बोले- शीर्ष फॉर्म में हैं विराट कोहली, जल्दी ही शतक बनायेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 01, 2021

कराची।  पाकिस्तान के महान बल्लेबाज मोहम्मद युसूफ का मानना है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं और जल्दी ही सभी प्रारूपों में फिर शतक बनाना शुरू करेंगे। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमा कोहली ने 2019 के बाद से किसी प्रारूप में शतक नहीं लगाया है। युसूफ ने एक इंटरव्यू में कहा ,‘‘ कोहली सिर्फ 32 साल के हैं और इस उम्र में कोई भी बल्लेबाज शीर्ष फॉर्म में होता है। वह जल्दी ही फिर शतक लगाना शुरू करेंगे।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ वह टेस्ट और वनडे में पहले ही 70 शतक लगा चुके हैं और यह अपने आप में बड़ा रिकार्ड है।’’

प्रमुख खबरें

गोवा विधानसभा में स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा से जुड़ा संशोधन विधेयक पारित, अब दोषी की जगह आरोपी शब्द लागू

EdTech Crisis: Unacademy का $3.44 Billion से $20.6 Million तक का सफर, upGrad Acquisition ने सबको चौंकाया

नेपाल बाढ़ में 163 भारतीय सुरक्षित निकाले गए, चिलिमे सुरंग में राहत अभियान जारी

GST State-wise Report: Assam में 162% की रिकॉर्ड ग्रोथ, UP और Gujarat में भी बढ़ा कलेक्शन, कुछ राज्यों में आई गिरावट