रांची वनडे में कोहली ने रचा इतिहास, जाने कितने रन बनाकर पूरे किये वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 09, 2019

रांची। विराट कोहली ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दौरान अपनी शतकीय पारी के दौरान कप्तान के रूप में वनडे में 4000 रन पूरे किये। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे भारतीय कप्तान हैं। कोहली को यह उपलब्धि हासिल करने के लिये 27 रन की दरकार थी। यह कप्तान के रूप में उनका केवल 66वां मैच और 63वीं पारी थी। इस तरह से वह विश्व में सबसे कम मैचों में इस मुकाम पर पहुंचने वाले कप्तान भी बन गये। 

कोहली से पहले जिन भारतीय कप्तानों ने वनडे में 4000 से अधिक रन बनाये उनमें महेंद्र सिंह धोनी, मोहम्मद अजहरूद्दीन और सौरव गांगुली शामिल हैं। सबसे कम पारियों में कप्तान के रूप में 4000 रन पूरे करने में मामले में कोहली ने एबी डिविलियर्स का रिकार्ड तोड़ा। इस दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ने 77 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। 

प्रमुख खबरें

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah

UP Rojgar Mela: पीलीभीत में 2500 से अधिक पदों पर 28 सितंबर को लगेगा Mega Job Fair

Omar Abdullah ने J&K Assembly में चली अपने पिता वाली पुरानी चाल, BJP ने हाथ के हाथ दे दिया तगड़ा जवाब

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष