आईपीएल नीलामी से पहले कोहली, मैक्सवेल, रोहित, धोनी को रिटेन किया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 01, 2021

नयी दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की खिलाड़ियों की नीलामी से पहले मंगलवार को अपने पूर्व कप्तान विराट कोहली जबकि मुंबई इंडियन्स ने उम्मीद के मुताबिक भारत के टी20 कप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ जसप्रीत बुमराह को रिटेन (अपनी टीम के साथ बरकरार रखना) किया। सीमित ओवरों के क्रिकेट के भारत के महानतम कपतान और चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के करिश्माई महेंद्र सिंह धोनी अपनी टीम में आलराउंडर रविंद्र जडेजा के बाद रिटेन होने वाले दूसरे नंबर के खिलाड़ी होंगे।

इसे भी पढ़ें: नहीं टलेगा भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका का मैच, सौरव गांगुली ने कहा- SA का दौरा करेगें टीम में चुने गये भारतीय खिलाड़ी

आरसीबी ने लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और पिछले सत्र के पर्पल कैप विजेता हर्षल पटेल को रिलीज किया। पंजाब किंग्स ने अपने पिछले साल के कप्तान लोकेश राहुल को रिलीज किया जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने केन विलियमसन को रिटेन किया लेकिन स्टार स्पिनर राशिद खान को रिलीज कर दिया।

प्रमुख खबरें

Reform UK Party को दो क्रिप्टो अरबपतियों से मिले 7.2 करोड़ पाउंड का चंदा, ब्रिटेन में विवाद

Odisha में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, Malkangiri में स्कूल और आंगनवाड़ी बंद

Ukraine पर रूसी हमलों में पांच लोगों की मौत, Putin ने यूरोपीय सैनिकों की तैनाती पर दी चेतावनी

Pinarayi Vijayan पर ED कार्रवाई की मांग पर CPI नेता Binoy Viswam ने सीधी टिप्पणी से किया परहेज